ई-रिक्शा (E Rickshaw) बैटरी से चलने वाला तीन पहियों का वाहन है, जिसका उपयोग छोटी दूरी तय करने और यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ई-रिक्शा लोगों के लिए सस्ता और सुविधाजनक साधन बन गया है. ई-रिक्शा आज के समय में शहरों और कस्बों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
ई-रिक्शा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है. क्योंकि यह बैटरी से चलता है, इसलिए इससे धुआं नहीं निकलता और वायु प्रदूषण कम होता है. यही कारण है कि सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है.
शहरों में ई-रिक्शा आम लोगों के लिए यात्रा का आसान साधन बन चुका है. बाजार, रेलवे स्टेशन, स्कूल, अस्पताल और कॉलोनियों के आसपास यह आसानी से मिल जाता है. कम किराए में छोटी दूरी तय करने के कारण लोग इसे काफी पसंद करते हैं.
E-Rickshaw policy Delhi: दिल्ली में ई-रिक्शा की लगातार बढ़ती संख्या के चलते राज्य सरकार इनके लिए नई पॉलिसी लेकर आ रही है. ये नए नियम आगामी 15 मई से लागू होंगे. इनमें इलेक्ट्रिक रिक्शा के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, ड्राइवरों की ट्रेनिंग और यहां तक कि किराए पर दिए जाने वाले वाहनों को लेकर भी कई नियम बनाए गए हैं.
पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर दिखना शुरू हो चुका है. हाई कोर्ट के जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे, तो कहीं किसी अधिकारी ने ई-रिक्शा से सफर किया.
बरेली पुलिस ने दिव्यांग चंद्रप्रकाश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी दोस्त सिंकू ने रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या की और शव खेत में फेंक दिया. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मृतक का चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है.
ग्वालियर में महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कई वारदातों का खुलासा हुआ है. ई-रिक्शा, बस और ऑटो में सफर के दौरान शातिर तरीके से चोरी करने वाला यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था, जिससे यात्रियों में दहशत थी.
दुनिया में लोगों को एक-दूसरे की कमाई जानने में हमेशा दिलचस्पी रहती है. खासकर जब सड़कों पर ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ दिखती है, तो मन में ये सवाल जरूर उठता है.आखिर ये रोज कितना कमा लेते हैं? इसी सवाल का जवाब अब एक वायरल वीडियो में सामने आया है.
दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने के आरोपी सरबजीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि कार की स्पीड बहुत तेज थी, जब यह गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी.
मथुरा से गिरफ्तार मीरा ठाकुर उर्फ हरिया पर देश विरोधी गतिविधियों और जासूसी का आरोप है. पुलिस को उसके मोबाइल से कई संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें वह फेसबुक ग्रुप के जरिए 'हैंडलर्स' को भेजती थी. असलहा तस्करी में जेल जा चुकी मीरा फिलहाल गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में रसोई गैस की भारी किल्लत से हालात बिगड़ गए हैं. एजेंसियों पर लंबी कतारों में लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं. एक बुजुर्ग ई-रिक्शा में पेशाब की नली लगाए गैस के लिए इंतजार करते दिखे, जबकि बच्चियां भी बिना चप्पलों के लाइन में नजर आईं. लोगों ने कालाबाजारी और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं. हालांकि एसडीएम नमन मेहता ने पर्याप्त स्टॉक और पारदर्शी वितरण का दावा किया है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग दिख रही है.
जयपुर के चांदपोल मेट्रो चौराहे पर चालान काटने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने संदिग्ध हालत में ई-रिक्शा चालक को रोका तो उसकी पत्नी पुलिस से भिड़ गई. इसी दौरान महिला का पति मौका पाकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया. पूरी घटना का वीडियो राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नोएडा में सेक्टर-49 में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी में भर्ती कर हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की है.
सड़क पर दौड़ते ई-रिक्शा हर शहर की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. हर कुछ कदम पर ये नजर भी आते हैं और सफर को आसान भी बनाते हैं. लेकिन इन्हें देखकर लोगों के मन में एक सवाल हमेशा घूमता रहता है-एक ई-रिक्शा चालक पूरे दिन में कितनी कमाई कर लेता होगा.