scorecardresearch
 

BAT-BMS App के चक्कर में हो सकती है जेल, लग सकता है 5 लाख का जुर्माना

BAT BMS App इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर इस ऐप से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इस ऐप के जरिए लोग ई-रिक्शा को बीच सड़क बंद करने का दावा कर रहे हैं. अगर आप भी किसी ई-रिक्शा को बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाना चाहिए. ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है.

Advertisement
X
BAT BMS से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहे हैं. Photo: ITG
BAT BMS से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहे हैं. Photo: ITG

ई-रिक्शा को बीच रास्ते बंद करने वाला एक ऐप काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि इस ऐप के जरिए ई-रिक्शा को आसानी से बंद किया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं वायरल ऐप BAT-BMS की, जो इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. 

कई ई-रिक्शा चालक दावा कर रहे हैं कि उनका ई-रिक्शा चलते-चलते बीच सड़क रुक जा रहा है और फिर स्टार्ट नहीं हो रहा है. इससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है. इस पूरी प्रक्रिया में बैट-बीएमएस ऐप का नाम आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस ऐप का इस्तेमाल करके ब्लूटूथ के जरिए आस-पास के ई-रिक्शा से कनेक्ट किया जा रहा है. फिर उनकी बैटरी को डिसेबल कर दिया जा रहा है. 

जेल के साथ फाइन भी देना होगा

अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करके किसी ई-रिक्शा को बंद करने की सोच रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. इंटरनेशनल कमीशन ऑफ साइबर सिक्योरिटी लॉ के चेयरमैन पवन दुग्गल ने बताया, 'आज का ई-रिक्शा सिर्फ एक रिक्शा नहीं है, बल्कि एक कंप्यूटर सिस्टम भी है. इसलिए अगर ये डिजिटल सिस्टम पर काम करता है, तो इसमें मेमोरी और डेटा से जुड़े कई फंक्शन होते हैं.'

Advertisement

उन्होंने बताया, 'मेरे विचार से ये कोई सामान्य हरकत या मजाक नहीं, बल्कि एक अपराध है. ये सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66, जिसे धारा 43 के साथ पढ़ा जाता है, के तहत दंडनीय हो सकता है.' 

यह भी पढ़ें: BAT-BMS App: बीच सड़क बंद हो रहे ई-रिक्शा! बिजनौर से दिल्ली तक चीनी ऐप से मचा बवाल

पवन दुग्गल ने बताया, 'अगर कोई व्यक्ति ई-रिक्शा के कंप्यूटर सिस्टम में मालिक की जानकारी या सहमति के बिना बेईमानी या धोखाधड़ी की नीयत से एंटर करता है या उसमें छेड़छाड़ करता है, तो ये कानून के तहत अपराध माना जाएगा. ऐसे अपराध के लिए 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है'

क्या है BAT-BMS? 

बैट-बीएमएस एक चीनी मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे शेनजेन ग्रीनएनर्जी टेक्नोलॉजी (Shenzhen Greenenergy Technology) ने डेवलप किया है. ये गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ये कंपनी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसकी बैटरीज का इस्तेमाल ई-रिक्शा में भी होता है. 

यह भी पढ़ें: क्या चीनी ऐप से हैक होगा ई-रिक्शा? BAT BMS ने मचाया बवाल

बात करें ऐप की, तो इसे ब्लूटूथ के जरिए स्मार्ट लिथियम बैटरीज से कनेक्ट किया जा सकता है. इसका मकसद स्मार्ट बैटरी को मैनेज करना है. इसके जरिए यूजर्स बैटरी चार्जिंग स्टेटस, वोल्टेज समेत कई जानकारियां देख सकते हैं. कुछ बैटरीज रिमोटली ऑन-ऑफ फीचर के साथ भी आती है, जिन्हें इस ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement