scorecardresearch
 

बरेली का 'कातिल' दोस्त: पत्नी से अवैध संबंध के शक में कर दी दिव्यांग ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या

बरेली पुलिस ने दिव्यांग चंद्रप्रकाश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी दोस्त सिंकू ने रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या की और शव खेत में फेंक दिया. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मृतक का चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है.

Advertisement
X
बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी सिंकू (Photo- Screengrab)
बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी सिंकू (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: बरेली पुलिस ने भमोरा थाना क्षेत्र में 30 मार्च को मिले दिव्यांग चंद्रप्रकाश के शव की गुत्थी सुलझा ली है. आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश ने अपनी पत्नी के साथ मृतक के प्रेम संबंधों के शक में इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के दिन आरोपी ने चंद्रप्रकाश को शराब पिलाई और फिर बहस के बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद आरोपी मृतक का ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया और शव को खेत में छिपा दिया. 

शराब पार्टी के बाद खूनी संघर्ष और मौत

पुलिस पूछताछ में आरोपी सिंकू ने बताया कि वह चंद्रप्रकाश के साथ ई-रिक्शा चलाता था. उसे शक था कि चंद्रप्रकाश के उसकी पत्नी से संबंध हैं. 30 मार्च की शाम सिंकू ने योजना के तहत चंद्रप्रकाश को शराब पिलाई. नशे में धुत होने के बाद जब सिंकू ने चंद्रप्रकाश को अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी, तो दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. गुस्से में आकर सिंकू ने उसे धक्का दिया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

शव को खेत में फेंका और दादरी हुआ फरार

हत्या के बाद आरोपी ने चंद्रप्रकाश के शव को खींचकर गेहूं के खेत में फेंक दिया और उसका ई-रिक्शा लेकर बरेली चला गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर दादरी चला गया और वहां मजदूरी करने लगा. कुछ दिन पहले वह वापस लौटा और ई-रिक्शा को बेचने या कटवाने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया है.

Advertisement

चंद्रप्रकाश के पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस मामले में मृतक के पिता वीरपाल ने भमोरा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. चंद्रप्रकाश मूल रूप से बदायूं के बिसौली का रहने वाला था और वर्तमान में बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रहता था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर इस अंधे कत्ल का खुलासा किया. एसएचओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement