'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3) अजय देवगन की चर्चित थ्रिलर फिल्म सीरीज की अगली कड़ी है. फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 9 सितंबर 2026 को रिलीज किया गया था. दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में है. उनके साथ तब्बू मीरा देशमुख की भूमिका में वापसी की है. श्रिया सरन भी नंदिनी के किरदार में हैं.
पिछली फिल्मों की कहानी में विजय सलगांवकर और उसके परिवार का सामना पुलिस जांच से होता रहा है. इस बार कहानी को सीरीज के अंतिम अध्याय के तौर पर आगे बढ़ाया गया है.
फिल्म में इस बार कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है. अभिनेता जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में हैं. इसके अलावा प्रकाश राज भी फिल्म का हिस्सा हैं और वह एक वकील के किरदार में नजर आएंगे.
ट्रेलर में विजय और पुलिस के बीच चल रही अंतिम लड़ाई की झलक दिखाई गई है. कहानी में परिवार, जांच, सबूत और पुराने मामले से जुड़े कई सवाल आगे बढ़ते हैं. फिल्म का निर्देशन और कहानी सीरीज की पिछली घटनाओं को आगे ले जाती है.
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 'द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक्टर की फिल्म ने एक ही हफ्ते में सलमान और आमिर जैसे दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ा. लेकिन कैसे?
बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 तो धुआंधार कमाई कर रही है, मगर उसके सामने आठ हफ्तों से चली आ रही हनुमान अंश भी अपना दम दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. शनिवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की, और सबको हैरान किया.
अजय देवगन ने अपने करियर में दृश्यम 3 से सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली लिस्ट में खुद का नाम शामिल कर लिया है. मात्र दो दिनों में फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड भी बंपर हुई है. अब सवाल ये उठता है कि क्या अजय अब एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे या नहीं.
अजय देवगन ने अपनी फ्रैंचाइजी फिल्म 'दृश्यम' से एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आजतक 90s के किसी भी सितारे ने नहीं किया था. उनकी नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है. दृश्यम 3 ने पहले दिन कितनी कमाई की, आइए देखते हैं.
2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गई. इस शानदार ओपनिंग के साथ अजय देवगन ने अपने करियर की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की और हिंदी में शाहरुख खान की जवान का पहले दिन का आंकड़ा भी पार कर दिया.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को बनाने वाले डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने विजय सलगांवकर की कहानी को खत्म करने पर बात की है. उनका कहना है कि इसे लिखते समय उनपर एक बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि उन्हें ऑडियंस की सोच से भी आगे का सोचना था.
वीर पहाड़िया की फिल्म, 'प्रेम कीटाणु' ने पहले दिन भारत में ₹50 लाख का नेट कलेक्शन किया. यइस फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' के साथ क्लैश किया है.
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और पहले दिन के शो देखकर निकले लोग इसकी कहानी और सस्पेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बार हिंदी दृश्यम की कहानी मलयालम वर्जन से बिल्कुल अलग और नए ट्विस्ट के साथ पेश की गई है, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. देखें मूवी मसाला.
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट, जो पहले 9 अक्टूबर तय की गई थी, उसे अब 23 अक्टूबर तक टाल दिया गया है. माना जा रहा है कि फिल्म दृश्यम की वजह से ये फैसला लिया गया है.
एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है, जिसमें पुलिस अफसर राजवीर सिंह तोमर के रोल में जयदीप अहलावत की ख़ास तारीफ हो रही है. इसके साथ ही अक्षय खन्ना का जिक्र भी हो रहा है.
‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बीच अजय देवगन ने बताया कि सीक्वल की सफलता में फिल्म से ज्यादा किरदारों का जुड़ाव मायने रखता है. जानें विजय सलगांवकर, गोपाल और सिंघम पर उन्होंने क्या कहा और किरदारों से अटैचमेंट को लेकर उनका नजरिया क्या है.
हिंदी में अजय देवगन वाली दृश्यम 3 ने मोहनलाल की फिल्म से बाजी मार ली है. इसकी कहानी को लेकर मेकर्स ने एक अलग स्ट्रैटेजी अपनाई, और सच कहा जाए तो वो काम भी आई है. मलयालम वाली दृश्यम 3 से हिंदी वाली दृश्यम द कन्क्लूजन कई गुना बेहतर है. लेकिन इसमें ऐसा क्या अलग किया गया? चलिए बताते हैं...
दृश्यम में विजय सलगांवकर की फैमिली 2 अक्टूबर को क्या करने जाती है, ये हर कोई जानता है. लेकिन उनकी जिंदगी में 23 जुलाई की रात भी एक बड़ा बवाल खड़ा हुआ था, जिसका खुलासा 'दृश्यम द कन्क्लूजन' में हुआ. अब ये तारीख ट्रेंड कर रही है, आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ था?
अजय देवगन 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के साथ विजय सलगांवकर के तौर पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह हिंदी 'दृश्यम' फ़्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है. जो गांधी जयंती के मौके पर रिलीज रही हो रही है.
Ajay Devgn House Tour: ‘दृश्यम 3’ के अजय देवगन असल जिंदगी में बेहद आलीशान घर में रहते हैं. देखिए काजोल संग उनके 60 करोड़ के ‘शिवशक्ति’ बंगले की अंदर की तस्वीरें और खासियतें.
अजय देवगन वाली दृश्यम 3 या कहें दृश्यम द कॉन्क्लूजन आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. मोहनलाल वाली मलयालम 'दृश्यम' का ये हिंदी रीमेक इस फ्रैंचायजी का आखिरी हिस्सा होने वाला है. विजय सलगांवकर के परिवार पर पिछली बार की तरह, इस बार भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है. क्या अजय की ये वाली दृश्यम भी अपने पिछले पार्ट्स की तरह दमदार साबित हुई है? पढ़िए हमारा रिव्यू...
'दृश्यम' ने 2 अक्टूबर की तारीख को एक नई पहचान दी है. विजय सलगांवकर की कहानी, पणजी, सत्संग और पाव भाजी के संदर्भ हर साल सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए लौटते हैं. जानिए कैसे फिल्म का एक डायलॉग भारतीय पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया. वीडियो में जानें डिटेल्स.
अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज से पहले ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग के साथ एक मजबूत ओपनिंग की ओर बढ़ रही है. प्री-सेल्स के आंकड़ों ने अजय देवगन की इस फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्मों में शामिल कर दिया है.
अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. भारत में प्री-सेल्स 36.25 करोड़ रुपये ग्रॉस से आगे पहुंचने की बात कही गई है. ट्रेड जानकार 50 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान जता रहे हैं. वीडियो में जानें बॉक्स ऑफिस पर क्या रिएक्शन.
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को 'दृश्यम 2' से बेहतर बताया जा रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. आइए जानते हैं कि इस पर अजय देवगन का क्या कहना है.
दृश्यम 3 की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है. जानते हैं किस स्टार को कितनी फीस मिली है.