scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Drishyam 3 House Tour: 100 साल पुराने बंगले में शूट हुई अजय की दृश्यम, अंदर से कैसा दिखता है ये पुर्तगाली घर, 85 साल की महिला करती है देखभाल

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 1/10

कुछ फिल्में आती हैं, कहानी सुनाती हैं और फिर यादों से निकल जाती हैं. लेकिन ‘दृश्यम’ ऐसी फिल्म है जिसे लोग बार-बार देखते हैं और कई फैंस तो इसके एक-एक सीन और डायलॉग तक याद रखते हैं. विजय सलगांवकर ने परिवार को बचाने के लिए क्या-क्या किया, ये कहानी शायद ही कोई भूल पाए.

(Photo: Movie Still)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 2/10

लेकिन ‘दृश्यम’ की कहानी में सिर्फ विजय, नंदिनी, मीरा देशमुख और पुलिस ही खास नहीं हैं. एक और किरदार ऐसा है, जो तीनों फिल्मों में लगातार मौजूद रहा- विजय सलगांवकर का घर. यही वो घर है, जिसके अंदर विजय के परिवार की पूरी कहानी और कई बड़े राज छिपे हैं.

 

(Photo: Movie Still)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 3/10

तो सवाल है कि आखिर ‘दृश्यम’ में दिखाया गया विजय का घर असल में कहां है? रियल एस्टेट से जुड़े कंटेंट क्रिएटर शिवा भारत के मुताबिक, फिल्म का ये मशहूर बंगला नॉर्थ गोवा के उकासैम (Ucassaim) में मौजूद है. पहली फिल्म 31 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी और तब से ये जगह ‘दृश्यम’ फैंस के बीच खास बन गई.

(Photo: Instagram @j_mandal_26)

Advertisement
कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 4/10

बताया जाता है कि ये करीब 100 साल पुराना पुर्तगाली शैली का बंगला है. हालांकि, फिल्म की शूटिंग के लिए घर के अंदर के हिस्से में कितना बदलाव किया गया था, इसकी पक्की जानकारी नहीं है. पहली फिल्म में घर की दीवारों पर पीला रंग नजर आता है और पूरा माहौल काफी गर्मजोशी भरा लगता है.

 

(Photo: YT Screengrab)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 5/10

फिर कहानी आगे बढ़ी और घर का रंग भी बदल गया. ‘दृश्यम 2’ में दीवारों पर नीले और ग्रे रंग का असर दिखाई दिया. वजह भी साफ थी- विजय के परिवार पर खतरा मंडरा रहा था. घर का वही सेटअप अब पहले जैसा सुकून भरा नहीं लगता था. यानी घर भी कहानी के साथ-साथ परिवार की हालत दिखा रहा था.

 

(Photo: YT Screengrab)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 6/10

‘दृश्यम’ की कहानी में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए हर दांव खेला. पुलिस को गुमराह किया, सबूतों के साथ खेला और अदालत में भी अपनी कहानी पर कायम रहा. कानूनी तौर पर उसके कई काम अपराध थे, लेकिन इसके बावजूद दर्शक उसके साथ खड़े नजर आए. यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है.

 

(Photo:YT Screengrab)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 7/10

दिलचस्प बात ये है कि एक इंस्टाग्राम रील के मुताबिक, ये बंगला एक निजी प्रॉपर्टी है और इसकी देखभाल करीब 85 साल की एक बुजुर्ग महिला करती हैं. फिल्म के बाद ये जगह इतनी मशहूर हुई कि लोग इसे अब ‘Drishyam Movie House’ के नाम से भी जानने लगे हैं. हर दिन यहां कई लोग घूमने आते हैं, फोटोज क्लिक कराते हैं. 

 

(Photo: Instagram @j_mandal_26)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 8/10

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की शूटिंग में भी उकासैम का इस्तेमाल किया गया. जिस जगह ने विजय सलगांवकर के परिवार को तीन फिल्मों तक पर्दे पर घर दिया, वह कहानी के अगले हिस्से में भी नजर आई. इस वजह से इस लोकेशन की अहमियत और बढ़ गई है.

 

(Photo: Instagram @j_mandal_26)

कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 9/10

सिर्फ विजय का घर ही नहीं, उकासैम के एक मेडिकल कॉलेज को भी फिल्म में गोवा पुलिस हेडक्वार्टर के तौर पर दिखाया गया है. इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन पणजी में शूट किए गए. एक फ्रेम में मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी नजर आता है.

 

(Photo: YT Screengrab)

Advertisement
कहां है अजय देवगन की दृश्यम का असली घर?
  • 10/10

वहीं फिल्म के कई इनडोर सीन मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शूट किए गए. लेकिन ‘दृश्यम’ के फैंस के लिए उकासैम का वो पुराना बंगला हमेशा खास रहेगा. आखिर इसी घर में विजय की फैमिली रहती थी और इसी घर ने तीन फिल्मों में उसकी कहानी के कई राज अपने अंदर समेटे रखे.

(Photo: Instagram @j_mandal_26)

Advertisement
Advertisement