डिंपल यादव
डिंपल यादव (Dimple Yadav) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. डिंपल ने दो बार कन्नौज से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा सांसद रही हैं (Dimple Yadav MP). वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं (Dimple Yadav, wife of Akhilesh Yadav).
डिंपल यादव ने 2009 में अभिनेता और राजनेता राज बब्बर के खिलाफ फिरोजाबाद के लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वह 2012 में कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं. भारत की आजादी के बाद से डिंपल निर्विरोध निर्वाचित होने वाली देश की 44वीं और उत्तर प्रदेश की चौथी शख्सियत हैं. डिंपल यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के सुब्रत पाठक से 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गईं (Dimple Yadav Political Career).
डिंपल का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे, महाराष्ट्र (Pune, Maharashtra) में हुआ था (Dimple Yadav Age). उनके पिता सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्नल राम चंद्र सिंह रावत हैं और मां चंपा रावत है. डिंपल तीन बहने हैं. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है (Dimple Yadav Family). उन्होंने पुणे, बठिंडा और अंडमान और निकोबार द्वीप और आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ में शिक्षा ग्रहण की है. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक किया है (Dimple Yadav Education).
डिंपल की मुलाकात अखिलेश यादव से तब हुई थी जब वह एक छात्रा थीं. मूल रूप से अखिलेश के परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया था, लेकिन अखिलेश की दादी मूर्ति देवी की मंजूरी के बाद वे मान गए. दोनों ने 24 नवंबर 1999 को शादी की (Dimple Yadav Husband) और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू बनीं. उनकी दो बेटियां टीना और अदिति और एक बेटा अर्जुन है (Dimple Yadav Children).
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करना पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को भारी पड़ गया है. दिल्ली के जहांगिरपुरी थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई, तो वहीं लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उनके पुतले जलाए.
मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। पप्पू यादव पुजारी बने, राहुल गांधी ने दान पेटी में चंदा डाला, फिर 'चंदा चोरी' पर सांकेतिक नाटक हुआ। संसद परिसर में 'चंदा चोरी' का पूरा ड्रामा. पप्पू यादव ने पुजारी का किरदार क्यों निभाया ,राहुल गांधी ने दान पेटी में चंदा क्यों डाला? डिंपल यादव और अवधेश प्रसाद के विरोध का संदेश क्या था..क्या भारतीय राजनीति अब Performance Politics के दौर में पहुंच चुकी है?
लोकसभा में NEET पेपर लीक मुद्दे पर डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों पर बल प्रयोग कर सरकार ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों की बलि चढ़ाई और युवाओं का सम्मान छीना. वहीं, सुप्रिया सुले ने सरकार से मामले की जांच के लिए JPC गठित करने की मांग की.
Dimple Yadav News: दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद सांसद डिंपल यादव की संवेदनशील तस्वीरें अब लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय के पोस्टरों में नजर आ रही हैं. घायल छात्र की मदद और आंदोलन में सक्रिय भूमिका को सपा ने पोस्टरों के जरिए प्रमुखता दी है. अखिलेश यादव के संघर्ष वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं. इसे युवाओं के बीच राजनीतिक संदेश देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
पेपर लीक और शिक्षा में धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का आंदोलन चल रहा है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और पार्टी सांसद डिंपल यादव फ्रंटफुट पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं. जंतर-मंतर पर उतरने से डिंपल की छवि एक जुझारू नेता की बनकर उभरी है.
पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर सीजेपी की अगुवाई में चल रहे छात्र आंदोलन पर पुलिस के एक्शन को लेकर विपक्ष ने आक्रामक तेवर अपना रखा है. इस मुद्दे ने बिखरे हुए विपक्ष को एकजुट कर दिया है. अब वह सड़क से लेकर संसद तक सरकार को कठघरे में खड़ा करता नजर आ रहा.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET अभ्यर्थियों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव का आक्रामक तेवर चर्चा में रहा. उन्होंने पुलिस से तीखी बहस की, बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की और घायल छात्र की मदद करती नजर आईं. डिंपल यादव ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए.
Monsoon Session 2026 संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन से लेकर सड़क तक जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गूंजा, जबकि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया. इसी दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद Dimple Yadav Detained की गईं..उनके साथ कई नेताओं को पुलिस स्टेशन में बैठा कर रखा गया.
संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन डिंपल यादव की अगुवाई में सपा के सांसदों ने संसद भवन से जंतर-मंतर मार्च किया. सपा सांसदों ने हाथों में बैनर-पोस्टर भी लिए हुए थे.
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने को लेकर डिंपल यादव ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं करती है.
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंची थीं. इस दौरान मंच पर एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अखिलेश यादव और अविमुक्तेश्वरानंद की ताजा मुलाकात में राजनीति का एक नया फॉर्मूला निकलकर सामने आया है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने समाजवाद को सनातन से जोड़कर पेश किया है - पीडीए की राजनीति में यह नया नुस्खा कितना काम आएगा?
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव अपनी मां और बच्चों के साथ काशी पहुंचीं. पति अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में हिस्सा लिया. इस दौरान वो हल्के हरे रंग की कॉटन साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं और उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटियां अदिति यादव और टीना यादव वाराणसी के गंगा घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं. उनके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज भी नजर आईं. तीनों का सादगीभरा ट्रेडिशनल लुक और श्रद्धा से किया गया गंगा पूजन चर्चा में है.
शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में अखिलेश यादव परिवार समेत पहुंचे. इस दौरान डिंपल यादव ने खूबसूरत साड़ी पहनी, जबकि बेटी अदिति यादव सिंपल सूट में नजर आईं. अदिति की शेयर की गई तस्वीर में मां-बेटी का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके परिवार को लेकर चर्चा तेज है. जानिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, अपर्णा यादव और यादव परिवार से जुड़े प्रमुख सदस्यों के बारे में.
मैनपुरी के ऋषि आश्रम में पिता के साथ घूमने गए 5 वर्षीय मासूम आरव की भारी लोहे का गेट गिरने से मौत हो गई. खेलते समय अचानक गेट बच्चे पर गिर गया, जिससे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं. परिजनों ने इसे पर्यटन विभाग की बड़ी लापरवाही बताया है.
संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. इससे पहले गुरुवार का दिन हंगामेदार रहा. विपक्ष ने परिसीमन बिल का पुरजोर विरोध किया है. दूसरे दिन लोकसभा में पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदों ने भी अपना पक्ष रखा. विपक्ष की ओर से डिंपल यादव, हरसिमरत कौर तो सत्ता पक्ष की ओर से अनुप्रिया पटेल बोलीं. सुनिए.
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा की. दर्शन के बाद उन्होंने यमुना नदी नाव हादसे पर दुख जताया और ओवरलोडिंग व व्यवस्थाओं की चूक को जिम्मेदार बताया. उन्होंने सरकार से सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने की मांग की, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं के साथ ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों.
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव शनिवार को वृंदावन पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर के सेवायतों के सानिध्य में उन्होंने दर्शन किए, जहां गोस्वामी समाज ने माला, प्रसादी और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया.
इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह पूरी तरह से पक्षपाती तरीके से कार्य कर रहा है. सरकार ने ऐसा एक कवच दिया है कि चुनाव आयोग की कोई छानबीन नहीं हो सकती.। इसी वजह से आयोग बिना किसी जांच के काम कर रहा है और यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. यह आवश्यक है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर अपने कर्तव्य का पालन करे ताकि सभी नागरिकों का विश्वास लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बना रहे.