दीया मिर्जा, अभिनेत्री
दीया मिर्जा (Dia Mirza) एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं. दिया ने 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था (Dia Mirza won Miss Asia Pacific International).
दिया का जन्म 9 दिसंबर 1981को हैदराबाद में हुआ था (Dia Mirza Date of Birth). उनके पिता, फ्रैंक हैंड्रिच, म्यूनिख में स्थित एक जर्मन ग्राफिक्स डिजाइनर, वास्तुकार, कलाकार और इंटीरियर डिजाइनर थे. उनकी मां, दीपा, एक बंगाली इंटीरियर डिजाइनर और लैंडस्केपर हैं, जो शराबियों और ड्रग एडिक्ट्स की मदद करने के लिए स्वेच्छा से काम करती हैं. जब दिया लगभग चार साल की थी, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था उसके बाद, उनकी मां ने एक हैदराबाद में रहने वाले अहमद मिर्जा से शादी कर ली (Dia Mirza Parents).
दिया की पढ़ाई विद्यारण्य हाई स्कूल और बालिका दिवस स्कूल,से हुई है. इसके बाद उन्होंने अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद से कला से स्नातक की डिग्री हासिल की (Dia Mirza Education).
दिया ने साल 2014 साहिल संघ से शादी की और 2019 में दोनों अलग हो गए. 2021 में दिया ने वैभव रेखी से शादी की और इनके एक बेटा है (Dia Mirza Marriage) .
मिर्जा ने कॉलेज में रहते हुए एक मीडिया फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया. उसी समय कई टीवी विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग की. वह 2000 में मिस इंडिया पेजेंट में सेकेंड रनर-अप थीं और फिर 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता (Dia Mirza Modelling career).
हिन्दी फिल्म, रहना है तेरे दिल में (2001) , दिया ने अपने अभिनय की शुरुआत से की. बाद में उन्होंने दस (2005), लगे रहो मुन्नाभाई (2006) और संजू (2018) सहित फिल्मों में अभिनय किया. वह अपने पूर्व पति साहिल संघ के साथ एक प्रोडक्शन हाउस, बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट की सह-मालिक थीं. उनकी पहली फिल्म, लव ब्रेकअप ज़िंदगी थी. उनके तलाक के बाद उन्होंने दिसंबर 2019 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस, "वन इंडिया स्टोरीज़" लॉन्च किया. वह 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरीज काफिर में भी दिखाई दीं. 2020 में, फिल्म थप्पड़ में सहायक भूमिका की थीं (Dia Mirza Films).
इमरान हाशमी की फिल्म तुमसा नहीं देखा में दीया मिर्जा ने एक आइटम सॉन्ग किया था, जिसमें उन्हें करीब 100 मर्दों के सामने कपड़े उतारने पड़े थे. एक्ट्रेस ने बताया कि ये वो मोमेंट था, जब उनके अंदर से एक चीज का डर निकल गया.
दीया मिर्जा ने कुछ समय पहले बताया कि उनके बेटे ने एक डिलीवरी बॉय को फटकार दिया था क्योंकि वो प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहा था. तब दीया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने उस पूरे विवाद पर फिर से बात की.
2001 की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से एक्टिंग में डेब्यू करने के बाद दीया मिर्जा ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है. नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' में हाल ही में नजर आईं एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती करियर के बारे में बात की और बताया कि 'तुमसा नहीं देखा' में काम करने से उन्हें ऑब्जेक्टिफाइड महसूस नहीं करना सीखा, भले ही उन्हें सब कुछ दिखाना पड़े.
दीया मिर्जा बॉलीवुड की टैलैंडेट एक्ट्रेस में से एक हैं. वो अपने बयानों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टेंडर्ड पर रिएक्शन दिया है.
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे उनका लुक बेहतर करने और अपने रंग-रूप में बदलाव करने के लिए कहा गया था.
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के इस काले सच से पर्दा उठाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे भी उनका लुक बेहतर करने और अपने रंग-रूप में बदलाव करने के लिए कहा गया था.
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज के बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी लेकिन क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाई है? पढ़िए रिव्यू
दीया मिर्जा को यूं तो हमेशा ही फैंस का प्यार मिलता है, लेकिन इस बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. बेटे को लेकर एक्ट्रेस के एक खुलासे ने लोगों को निराश कर दिया है.
दीया मिर्जा का घर नेचर के करीब होने का एहसास कराता है. एक्ट्रेस का घर ईको-फ्रेंडली चीजों से बना है. घर में वुडन का खास इंटीरियर डिजाइन हुआ है.
पिछले साल दीपिका पादुकोण के स्पिरिट और कल्कि 2898 AD से निकलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के लिए फिक्स्ड वर्किंग आवर्स को लेकर बहस छिड़ गई थी. अब एक्टर दीया मिर्जा ने हाल ही में याद किया कि कैसे, डेब्यू करने के बावजूद, वह लगातार 27 से 28 घंटे काम करती थीं, और वह भी बिना स्क्रिप्ट मिले.
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी संग दूसरी शादी रचाई थी. एक्ट्रेस ने अब बताया है कि शादी से पहले उन्होंने अपनी सौतेली बेटी से परमिशन ली थी. अगर वो मना कर देतीं, तो वो शादी नहीं रचातीं.
दीया मिर्जा ने बताया कि सफलता और पैसा होने के बावजूद वो खुश नहीं थीं. साथ ही दीया ने अपने पेरेंट्स के तलाक पर बात की और बताया कि उनके माता-पिता के तलाक की एक वजह उनके पिता के मजबूत उसूल थे.
दीया मिर्जा के करियर की शुरुआत काफी दिक्कतों भरी रही थी. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. 25 साल पहले जब दीया की डेब्यू फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' रिलीज हुई, तो एक्ट्रेस को उम्मीद थी कि ये उन्हें इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना देगी. मगर ऐसा नहीं हुआ.
फिल्म धुरंधर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आजकल देशभक्ति के जोश (jingoism) का मजा लेने और उसे सेलिब्रेट करने का एक चलन सा बन गया है.
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा ने शादी की 5वीं सालगिरह पर एक्ट्रेस ने पति के लिए लविंग पोस्ट शेयर की है.
दीया मिर्जा ने 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अपनी शादी की कई अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा फिल्म 'इक्का' में नजर आएंगी.
एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने दिवाली पार्टी में बिखेरा जलवा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा हाल ही में अपने बेटे अव्यान संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान छोटे अव्यान ने पैपराजी को देखकर 'हाय' भी कहा.
एक वक्त था जब बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज में कैट फाइट होना आम बात थी. इस बीच दीया मिर्जा और करीना कपूर के बीच हुआ एक वाकया एक बार फिर वायरल हो गया है.
दीया मिर्जा को इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर के तौर पर कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा. एक इंटरव्यू में दीया ने खुलासा किया कि कई बार आधी रात को अजनबी लोग उनके दरवाजे पर दस्तक देते थे. इस डर से दीया लंबे वक्त तक अपने हेयरड्रेसर के साथ रूम शेयर करती थीं, ताकि कोई बिना इजाजत कमरे में ना घुस सके.