scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

19 की उम्र में एक्ट्रेस ने खरीदा था करोड़ों का घर, विंटेज फर्नीचर-एंटीक लाइट्स से सजाया आशियाना, सलमान खान से खास कनेक्शन

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 1/10

बॉलीवुड सितारों के घर की झलक पाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता. कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा के लैविश घर का टूर दिया. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 2/10

दीया मिर्जा का घर नेचर के करीब होने का एहसास कराता है. एक्ट्रेस का घर ईको-फ्रेंडली चीजों से बना है. घर में वुडन का खास इंटीरियर डिजाइन हुआ है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 3/10

दीया ने बताया कि उनके खानदान में वो पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपना खुद का घर खरीदा है. उन्होंने 19 साल की उम्र में ये घर फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' के पैसों से खरीदा था. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान संग काम किया था. 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 4/10

दीया मिर्जा ने अपने घर को विंटेज फर्नीचर से सजाया है. लिविंग रूम में बड़ा सीटिंग एरिया बना गया है, जहां एक साथ कई सारे लोग जमा हो सकते हैं. 

(Photo: Youtube Screengrab)

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 5/10

सोफा सेट के साथ बड़ी खिड़कियां हैं. खिड़की के बाहर चारों तरफ सिर्फ हरियाली ही दिखाई देती है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 6/10

दीया ने बताया कि जब भी उन्हें शोर-शराबे से दूर रहने का मन करता है, तब वो इसी घर में टाइम स्पेंड करती हैं. यहां उन्हें सबसे ज्यादा सुकून मिलता है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 7/10

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि यह घर उनका असली 'मायका' है. इस घर में अब उनकी मां रहती हैं. घर में खूबसूरत आर्टवर्क देखने को मिलता है. घर में मॉडर्न के साथ विंटेज लैंप भी लगे हैं. 
 

(Photo: Youtube Screengrab)

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 8/10

इस घर की सबसे खास बात दीया का लंदन-स्टाइल किचन है, जिसे देखकर फराह खान शॉक्ड नजर आईं. इसके अलावा दीया ने अपने घर में बचपन की कई सारी तस्वीरें दीवार पर लगाई हैं. उन्होंने माना कि वो इन तस्वीरों को संभाल कर रखती हैं, क्योंकि वो कभी भी यह नहीं भूलना चाहतीं कि उनकी जड़ें कहां से जुड़ी हैं. 

आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 9/10

किताबों के लिए एक्ट्रेस ने घर में एक खास कमरा बनाया है. इस कमरे में L शेप सीटिंग एरिया बनाया गया है. बड़ी विंडो से फ्रेश हवा और रोशनी आती है. कई सारे एंटीक शोपीस से रूम को सजाया है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
आलीशान है दीया मिर्जा का मायका
  • 10/10

दीया मिर्जा का घर अंदर से काफी आलीशान और लग्जूरियस है. एक्ट्रेस के घर की झलक पाकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं.  

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
Advertisement