बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी द्वारा अभिनेत्री दिया मिर्जा का प्रदूषण जागरूकता वीडियो हटाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि मुंबई शहर एकजुटता पर टिका है और संविधान में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए वीडियो को पुनः अपलोड किया जाना चाहिए. मेयर की आपत्तियों के बाद यह कदम उठाया गया था। हालांकि अदालत ने वीडियो वापस डालने का कोई लिखित आदेश नहीं दिया है, लेकिन इसे बीएमसी के स्वविवेक पर छोड़ते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए.