धनबाद
धनबाद जिला (Dhanbad) झारखंड राज्य के चौबीस जिलों में से एक है (District of Jharkhand). धनबाद इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. जिले में व्यापक कोयला खनन उद्योग के कारण धनबाद को भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना जाता है (Dhanbad, The Coal Capital of India).
2011 की जनगणना के अनुसार धनबाद जिले की जनसंख्या 2,684,487 है (Dhanbad Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 1,316 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Dhanbad Density). धनबाद में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 908 महिलाओं का लिंगानुपात है (Dhanbad Sex Ratio) और साक्षरता दर 75.71% है (Dhanbad Literacy).
धनबाद जिले का गठन 1956 में तत्कालीन मानभूम जिले के सदर उपखंड के पुराने धनबाद उपखंड चास और चंदनकियारी पुलिस स्टेशनों को मिलाकर किया गया था. धनबाद 1928 से पुलिस जिला है (Formation of Dhanbad).
दामोदर नदी (Damodar River) यहां बहने वाली मुख्य नदी है जो जमुरिया नदी के साथ अपने संगम पर धनबाद जिले में प्रवेश करता है. इसकी एक धारा जो हजारीबाग जिले के साथ धनबाद की पश्चिमी सीमा बनाती है (Dhanbad River).
धनबाद इस क्षेत्र के सबसे पुराने और सबसे बड़े बाजारों में से एक है और यह बड़े पैमाने के उद्योगों का केंद्र भी है. यह कोयला खानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए जाना जाता है. यह शहर लगभग 112 कोयला खदानों से घिरा हुआ है, जिसका कुल उत्पादन 27.5 मिलियन टन है. कोयले के कारोबार से 7,000 मिलियन रुपये की वार्षिक आय होती है (Dhanbad Economy).
झारखंड के धनबाद में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बलियापुर के डांगी पहाड़ी के पास सिर कटा शव मिलने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, लड़की के प्रेम विवाह से नाराजगी के चलते साजिश रचकर हत्या की गई. आरोपियों की निशानदेही पर धारदार हथियार समेत सामान बरामद हुआ है.
धनबाद के बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान जमीन धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. हादसे के बाद दो अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
धनबाद के बलियापुर में जंगल के भीतर नाबालिग लड़की का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. सिर प्लास्टिक के बोरे में था, जबकि धड़ अलग जगह मिला. मौके से पूजा सामग्री भी मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नरबलि की आशंका जताई. पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल से जांच कर रही है और संबंधित युवक से पूछताछ जारी है.
धनबाद में शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. गिरोह शादी के इच्छुक परिवारों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर जाल में फंसाता, खरीदारी करवाता और फिर फर्जी तरीके से शादी की रस्म पूरी कराता था. पुलिस ने कपड़े और गहने बरामद किए हैं.
धनबाद के बरवाअड्डा में शादी के नाम पर ठगी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. शिकायत के मुताबिक, परिवार को शादी के लिए खरीदारी कराने के बाद रस्म कराई गई और फिर मारपीट का आरोप है. पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है.
जामताड़ा के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में पांच साल पुराने प्रेम संबंध को लेकर विवाद सामने आया है. धनबाद की युवती शादी की मांग लेकर प्रेमी के घर पहुंची, जहां कथित मारपीट और सामान सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया. युवती के मुताबिक, पहले शादी का भरोसा दिया गया था, लेकिन 15 दिन बाद भी विवाह नहीं हुआ. करीब 35 दिन इंतजार के बाद वह दोबारा प्रेमी के घर पहुंची. पुलिस ने मामला शांत कराया.
धनबाद के टुंडी में 24 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और मुख्यमंत्री या विधायक जयराम महतो से बात कराने की मांग करने लगा. फोन पर विधायक से बातचीत के बाद युवक नीचे उतर आया. पुलिस ने लोगों से ऐसे जोखिम भरे कदम न उठाने की अपील की है.
धनबाद के टुंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 24 साल का एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. नीचे पुलिस और ग्रामीण उसे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन युवक का कहना था कि वह भ्रष्ट सिस्टम और अपनी परेशानियों से इतना आहत है कि अब सीधे मुख्यमंत्री या डुमरी विधायक जयराम महतो से बात करना चाहता है. फिर जब विधायक से बात कराई गई, युवक तभी नीचे उतरा.
Snake in Hospital Operation Theater: सांप चूहे का पीछा करते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंच गया था. भोजन की तलाश में घूमते-घूमते वह ऑपरेशन थिएटर के पास लगी ट्यूबलाइट के फ्रेम में जा फंसा. जैसे ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नजर सांप पर पड़ी, अस्पताल में दहशत फैल गई.
धनबाद के तोपचांची में तीन बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे. इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी. उसे बचाने के लिए बाकी दो बच्चे आगे बढ़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में चले गए. कुछ ही देर में तीनों पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
धनबाद के तोपचांची में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी तो उसे बचाने गए दो बच्चे भी गहराई में चले गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
धनबाद में तालाब में नहाने गए बच्चों के डूबने से मौत की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक बच्चे को अचानक डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चे भी डूब गए.
रक्षाबंधन के मौके पर धनबाद से एक अनोखा मामला सामने आया. यहां छात्राओं ने DC, SSP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी. अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गिफ्ट नहीं चाहिए, वे चाहती हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान हो.
एक महिला मलबे में दब गई थी जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता और मेहनत से बचा लिया गया. मलबा हटाने का कार्य तुरंत शुरू हुआ और इसी प्रयास में कई अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया. पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है लेकिन प्रशासन सक्रिय नहीं दिखा रहा है. इस घटना ने स्थानीय लोगों की बहादुरी और मानवता को उजागर किया जो समय पर मदद के लिए आगे आए.
धनबाद के बाघमारा इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धसने की घटना हुई है जिसमें कई घर पूरी तरह से जमीनदोज हो गए हैं. यह तस्वीरें दिखाती हैं कि किस तरह पैरों तले से जमीन खिसक जाना सिर्फ एक मुहावरा नहीं बल्कि एक गंभीर वास्तविकता है. इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत और चिंता व्याप्त है.
झारखंड के धनबाद में देखते ही देखते कई मकान धंस गए. इन मकानों के धंसने से कई लोग मलबे में दब गए जिन्हें काफी मशक्कत करके बाहर निकाला गया. तीन दिन से भू-धंसान हो रहा है मगर प्रशासन का कहीं अता पता नहीं. जब इलाके के सांसद ढुल्लू महतो हालात का जायजा लेने पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की. देखें वीडियो.
धनबाद के बाघमारा में भयानक भू-धंसान देखने को मिला है. अचानक जमीन धंसने लगी और कई घर देखते ही देखते जमीन में समाने लगे. चारों तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल रहा.
धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान ने ऐसी तबाही मचाई कि देखते ही देखते घर मलबे में बदल गए. इसी मलबे के नीचे नजमा खातून भी दब गई थीं. उन्हें लगा कि अब जिंदगी खत्म होने वाली है. लेकिन तभी मोहल्ले के कुछ लड़के फरिश्ते बनकर पहुंचे. मलबा हटाया और नजमा को बाहर निकाल लिया. नजमा ने कहा कि मुझे जिंदा बचने की कोई आस नहीं थी, लेकिन रब का करम हुआ और मैं बच निकली.
झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने से भारी तबाही हुई. इस हादसे में 12 से अधिक घर मलबे में तब्दील हो गए और लगभग 12 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
धनबाद यूनिवर्सिटी में आइसा के बैनर तले छात्रों ने ताला-बंदी कर प्रशासन के खिलाफ खुला विरोध किया और कहा कि बिजली, पानी, सफाई और पीएचडी से जुड़ी मांगों पर लगातार टालमटोल हो रही है. पहले सांकेतिक तौर पर ताला-बंदी की गई थी.
सावन की भक्ति में धनबाद की 60 वर्षीय रेणु देवी की आस्था की कहानी बेहद खास है. वह 1998 से लगातार हर सोमवार डाक बम बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचती हैं और जलाभिषेक करती हैं. उम्र बढ़ने के बावजूद उनके उत्साह में कमी नहीं आई. रेणु देवी कहती हैं कि बाबा ने भक्त बनाया, यही उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है.