देवेंद्र महतो (Devendra Mahto) एक छात्र नेता हैं. देवेंद्र नाथ महतो रांची के एक छोटे गांव से आते हैं. उन्होंने रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है. उनकी स्कूली शिक्षा बुंडू में हुई. उन्होंने संस्कृत के अलावा कुरमाली, ट्राइबल और रीजनल भाषाओं में पोस्टग्रेजुएशन किया है. उनके पास हजारीबाग से B.Ed. की डिग्री भी है.
देवेंद्र नाथ महतो 2015 से छात्र आंदोलनों से जुड़े हुए हैं. इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति, पेपर लीक, भर्ती नियम और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को उठाया है. छात्र आंदोलन के दौरान उन पर कई मामले भी दर्ज हुए हैं.
राजनीति में भी देवेंद्र नाथ महतो सक्रिय रहे हैं. उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव रांची सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था. उन्हें 1,32,647 वोट मिले थे. इसके बाद उन्होंने 2024 का झारखंड विधानसभा चुनाव भी लड़ा और 41,725 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे.
उन्होंने 2 अगस्त 2026 की रात रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की. वह 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. उनकी मांग है कि परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित होने तक इसे रद्द किया जाए. इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI और ED से जांच कराने की मांग भी की.
4 अगस्त 2026 को छात्र आंदोलन के दौरान वॉटर फास्ट पर बैठे देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक से लाइव बातचीत के बाद उनकी अपील मानते हुए अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दिया.
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र महतो की ‘भर्ती सुधार यात्रा’ सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इसी दिन JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी.
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति रद्द करने वाले आदेश पर स्टे दिया है. आंदोलन के प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि वो अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी मूल मांगें आज भी कायम हैं. वहीं JPSC और JSSC रिफॉर्म मंच के छात्रों ने शुक्रवार को 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का ऐलान किया है.
झारखंड सरकार की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. रांची में छात्र नेता देवेंद्र महतो ने मांग की है कि सरकार पेपर लीक ना होने की गारंटी दे. परीक्षा के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा है कि पहले चरण का आंदोलन सफल रहा लेकिन संघर्ष अभी जारी है. सरकार का कहना है कि पुरानी परीक्षाओं की जांच इसलिए जरूरी है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं पहले भी नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई.
CID ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के मामले में TDPL के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में कई चौंकाने वाले सच सामने आए हैं और एजेंसी पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है.
रांची में छात्र नेता देवेंद्र मेहतो ने 16 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी। झारखंड सरकार ने TDPL से जुड़ी JPSC CGL समेत सभी परीक्षाएं, परिणाम और चयन रद्द करने का फैसला लिया है। मेहतो ने सरकार से पेपर लीक, धांधली और पैरवी रोकने के लिए पारदर्शी व मजबूत भर्ती व्यवस्था की गारंटी मांगी।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जुलाई से शुरू हुई लड़ाई के पहले चरण की जीत का ऐलान किया है. उन्होंने परीक्षा रद्द करने के फैसले पर मुख्यमंत्री और जनता का धन्यवाद करते हुए सरकार से भविष्य में पेपर लीक न होने की गारंटी मांगी है.
रांची में JSSC-CGL और TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द करने के सरकार के फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से छात्रों को आंदोलन की प्रेरणा मिली।
JPSC CGL परीक्षा रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो ने कहा कि वह अनशन तोड़ दिया है, लेकिन सरकार से ऐसी गारंटी चाहते हैं, जिससे आगे पेपर लीक, धांधली और पैरवी के आधार पर नौकरी मिलने की कोई गुंजाइश न रहे.
रांची में CID ने JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने यह कार्रवाई मामले की जांच के दौरान की.
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्रों ने ऐलान कर दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.
रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई. देवेंद्र महतो छात्रों की ओर आज निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल से बाहर नहीं निकलने दिया. महतो और उनके साथ मौजूद छात्रों के साथ धक्का- मुक्की की तस्वीरें सामने आई हैं. देखें.
रांची में छात्र आंदोलन का आज 22वां दिन है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि जयपाल सिंह स्टेडियम में झंडा फहराने जाते समय पुलिस की ओर से रोके जाने और धक्का-मुक्की के दौरान उनके सीने में चोट लगी.
झारखंड में परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है. देवेंद्र नाथ महतो कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान भी उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी है.
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे JLKM नेता देवेंद्र महतो ने रांची सिविल सर्जन को चिट्ठी लिखकर अस्पताल से वापस प्रदर्शन स्थल जाने की इजाजत मांगी है. महतो पिछले 12वें दिन भी भूख हड़ताल पर हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन स्वास्थ्य संकट की ओर बढ़ रहा है. देवेंद्र नाथ महतो 11 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी इसे जारी रखे हुए हैं.
झारखंड में JPSC, JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर JLKM नेता देवेंद्र महतो पिछले 10 दिन से अनशन पर हैं. छात्रों ने चेतावनी दे दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं सुनती है तो वे इस एक 'मास मूवमेंट' में बदल देंगे.
10 अगस्त की रात रांची में पुलिस द्वारा JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज ने युवाओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ अनशन और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. रूपेश कुमार पाल, हबीबा और राहुल कुमार जैसे अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं और न्यायपूर्ण वार्ता की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
Jharkhand Student Protest Live Updates: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितिताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. 18 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया था. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है.
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर 'विधानसभा मार्च' के दौरान हुए लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बिना सुरक्षा काफिले के सीधे सदर अस्पताल पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत बाकी घायल छात्रों से मिले.
झारखंड में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्र आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा. दिनभर कई बड़े घटनाक्रम हुए. सरकार ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की, बीजेपी ने झारखंड बंद का ऐलान किया. जानिए पूरे दिन की हर बड़ी अपडेट.
रांची में विधानसभा घेराव के दौरान माहौल गरमा गया. पुलिस और छात्रों की भिड़ंत हुई. देवेंद्र महतो ने सरकार से बातचीत खत्म करने का ऐलान किया. इसी बीच दिनभर हुई एक और बड़ी कार्रवाई चर्चा में रही.