दिल्ली क्राइम सीरीज (Delhi Crime Series) एक हिंदी क्राइम ड्रामा स्ट्रीमिंग टेलीविजन सीरीज है. इसके लेखक और निर्देशक रिची मेहता हैं (Delhi Crime Season 1 Writer and Director). कास्टिंग डायरेक्टर राधेश मोरे और गोल्डन कारवेन, इवानहो प्रोडक्शंस, फिल्म कारवां और पुअर मैन्स प्रोडक्शंस इसके निर्मिता हैं (Delhi Crime Season 1 Producers). इस सीरीज के मुख्य किरदार शेफाली शाह (Shefali Shah), रसिका दुगल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग हैं (Delhi Crime Season 1 Star Cast, Season 1). सीजन 1, 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार पर आधारित है (Delhi Crime Season 1 Story).
सीरीज की शूटिंग जनवरी 2018 में दिल्ली में शुरू हुई और 62 दिनों के भीतर पूरी हो गई. इस श्रृंखला में घटना घटने से लेकर संदिग्धों की अंतिम गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी दिखाई गई है (Delhi Crime Season 1).
इसके पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 2019 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में इंडी एपिसोडिक श्रेणी में किया गया था. सीरीज 22 मार्च 2019 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी (Delhi Crime Season 1 Release Date). इस सीरीज को ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली. सितंबर 2020 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में, दिल्ली क्राइम को उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार मिला, यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय सीरीज है (Delhi Crime Emmy Awards).
मुख्य कलाकारों के साथ शो का दूसरा सीजन भी बनाया गया. दूसरा सीजन चड्डी बनियान गिरोह पर केंद्रित है (Delhi Crime Season 2 Story). दिल्ली क्राइम सीजन 2 का प्रीमियर 26 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हुआ था (Delhi Crime Season 2 Release Date).
मेरठ के चर्चित Snake Murder केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है. जांच के मुताबिक, अतुल पंवार को जहरीले सांप से डंसवाने से करीब 20 दिन पहले अर्टिगा कार से कुचलकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन हेलमेट ने उनकी जान बचा ली. पहली योजना नाकाम होने के बाद पुलिस के अनुसार दूध में नींद की गोलियां देकर सांप से डंसवाने की साजिश रची गई.
दिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए पति और ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच जारी है.
दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. कई मामलों में आरोपी 2 लाख रुपए का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहित लांबा घायल हो गया. पुलिस ने उसके साथी ऋतिक ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है. हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी.
एक युवा न्यायिक अधिकारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पिता की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. परिवार ने उत्पीड़न और मानसिक तनाव के गंभीर आरोप लगाए हैं. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है.
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले की बड़ा खुलासा हुआ है. SUV कार से जबरन परिसर में घुसने की कोशिश करने वाला आरोपी पुलिस का ध्यान अपने भतीजे के लापता होने की ओर खींचना चाहता था. पुलिस इस दावे की जांच में जुटी हुई है.
दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है.
तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दिल्ली की एक अदालत ने छह आरोपियों को जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ भीड़ में मौजूदगी के आधार पर किसी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता. वीडियो में पहचान साफ नहीं है और जांच पूरी हो चुकी है.
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ की 1 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की है. 23 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का परिवार लंबे समय से ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हुआ है. पुलिस अब सप्लायर और गाजियाबाद कनेक्शन की तलाश में जुटी है.
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना और बाद में 'कुंडली' के बहाने इनकार अब भारी पड़ सकता है. दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 10.724 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10.724 करोड़ रुपए आंकी गई है. बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों को ग्रीन चैनल पर रोका गया और जांच में उनके बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ. दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली में नस्लभेदी सोच का गंदा चेहरा सामने आया है. मालवीय नगर में मामूली विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक रसूखदार कपल ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं को न सिर्फ जातिसूचक और नस्लीय गालियां दीं, बल्कि उनके चरित्र पर भी कीचड़ उछाला. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नंदू गैंग के दो सदस्यों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन दोनों ने एक बिजनेसमैन के ऑफिस में फायरिंग की थी. मौके से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और क्राइम में इस्तेमाल स्कूटर जब्त किया गया है. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.
दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का खुलासा हुआ है. फैमिली ट्रिप का दिखावा कर एक दंपति करोड़ों की हेरोइन राजधानी ला रहा था. पत्नी को साथ बैठाकर शक से बचने की कोशिश की गई, लेकिन क्राइम ब्रांच की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.
रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के नियोनेटल वार्ड से तीन दिन के नवजात को एक अनजान महिला लेकर फरार हो गई. CCTV में महिला बच्चे को गोद में लेकर बाहर निकलती दिखी. पुलिस ने अलर्ट जारी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है. दिल्ली की एक अदालत ने इस केस में गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी है. इसे दिल्ली पुलिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
उम्रकैद की सजा काट रहा एक दोषी फरलो पर रिहा होने के बाद साल 2021 से फरार था. पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग राज्यों में घूमता रहा और ढाबों पर काम करता रहा. दिल्ली पुलिस ने उसे आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने भेष बदलकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को पास की बिल्डिंग की छत से गिरफ्तार किया गया. घायल युवती अस्पताल में भर्ती है.
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और कार बरामद हुई. पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
दिल्ली के जनकपुरी में रविवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब 25 साल के युवक की मौत से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइकर कमल ध्यानी की मौत हो गई थी.
दिल्ली में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक टोपी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि दो नाबालिगों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने घायल दोस्त को ही झूठी कहानी सुनाने पर मजबूर कर दिया.
बाहरी दिल्ली के रोहिणी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात इतनी सुनियोजित थी कि घायल को संभलने का मौका तक नहीं मिला.