चंद्रपुर
चंद्रपुर जिला (Chandrapur) भारतीय राज्य महाराष्ट्र में नागपुर डिवीजन (Nagpur Division) का एक जिला है (District of Maharashtra). 1981 में गढ़चिरौली और सिरोंचा तहसीलों को गढ़चिरौली जिले के रूप में अलग किए जाने तक चंद्रपुर भारत का सबसे बड़ा जिला था. 2011 में, जिले की आबादी 2,204,307 है (Chandrapur Population) और इसका क्षेत्रफल कुल 11,443 वर्ग किमी है (Chandrapur Total Area). जिले में छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और दो लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं (Chandrapur Constituencies).
चंद्रपुर जिला अपनी सफाई के लिए जाना जाता है. अब चंद्रपुर शहर नवी मुंबई के बाद भारत के शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ शहरों में और 2 महाराष्ट्र में है, आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने स्वच्छता सूचकांक के आधार पर शहरों को रैंक किया है (Chandrapur Known for Cleanliness).
जिले में तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व भारत के अट्ठाईस प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व में से एक है. 2015 की बाघों की जनगणना में पाया गया कि महाराष्ट्र के 170 बाघों में से 120 चंद्रपुर जिले में स्थित थे. जिले में महाराष्ट्र में सबसे अधिक बाघों की आबादी है (Chandrapur Tiger Reserve).
चंद्रपुर जिला अपने सुपर थर्मल पावर स्टेशन और वर्धा वैली कोलफील्ड में कोयले के विशाल भंडार के लिए जाना जाता है. चंद्रपुर में चूना पत्थर के बड़े भंडार भी हैं जो जिले में सीमेंट निर्माण के लिए एक कच्चा माल है. चंद्रपुर जिले में कोयले के बड़े भंडार हैं. जिले में सीमेंट के निर्माण के लिए चूना पत्थर की खदानें भी हैं. महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रबंधित चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन एक थर्मल पावर प्लांट है. चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट, एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है जो मैंगनीज आधारित फेरो-मिश्र धातु के उत्पादन में लगी हुई है (Chandrapur Economy).
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले से हड़कंप मच गया है. जुनोना इलाके में मवेशी चराने जंगल गए 25 साल के युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया. इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत है. बाघ पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप लगाए हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ के हमले से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक मवेशी चराने जंगल गया था. घटना के बाद वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की. वीडियो में जानें एक्सपर्ट्स इसको लेकर क्या कहते हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फर्जी डिग्री, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. कथित मास्टरमाइंड परिमल गौरकर और उसके साथी अक्षय खोब्रागड़े को नागपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है.
चंद्रपुर जिले के नेरी गांव में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले 60 साल के शख्स ने महिला की आवाज में फोन कर खुद को सरकारी अधिकारी बताया और ज्योतिष व देवी शक्ति का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब के नशे में धुत दंपति की लापरवाही ने चार महीने के मासूम की जान खतरे में डाल दी. मां की गोद से बच्चा चलते दोपहिया वाहन से सड़क पर गिर गया, लेकिन माता-पिता को करीब 400 मीटर तक इसका एहसास ही नहीं हुआ. राहगीरों की सूचना और पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बच गई.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर का एक वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. यहां चलती स्कूटी पर अचानक एक पेड़ आ गिरा, जिसमें एक युवक और 3 साल की बच्ची घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
चंद्रपुर जिले में कर्जमाफी की मांग को लेकर एक किसान ने ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बैल पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचे किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक पीड़ा और बढ़ते संकट का प्रतीक बन गया है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में एक ही दिन मां और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 30 वर्षीय केता सूर्यवंशी खाना बनाते समय आग से झुलस गई थीं और नागपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं उनका 8 वर्षीय बेटा वंश लापता होने के बाद घर के पास नाले में मृत मिला.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. आग से झुलसी मां की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसी दिन उनका 8 वर्षीय बेटा घर के पास नाले में मृत मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित परिस्थितियों की जांच जारी है
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में घुग्घुस के पास वर्धा नदी में 5 कॉलेज छात्रों के डूबने की आशंका है. सभी युवक रविवार को तैरने के लिए नदी गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे. परिजनों को नदी किनारे उनके कपड़े, मोबाइल और चप्पल मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
Maharashtra के Chandrapur District में Water Crisis बेहद गंभीर हो गया है. Villages में लोग Drinking Water के लिए तरस रहे हैं. Women रोज Dry Pit Holes से पानी निकालने को मजबूर हैं. Heatwave और Drought ने Situation और खराब कर दी है, जिससे Rural Life में Water Shortage बड़ी चुनौती बन गई है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के तीन गांव सदियों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. यहां नल तो लगे हैं लेकिन पानी नहीं आता, कुएं का पानी खारा है और महिलाएं सूखे नालों में गड्ढे खोदकर पानी इकट्ठा करती हैं. चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी महिलाएं सिर पर घड़ा लेकर पानी के लिए भटकती हैं. सरकारी योजनाओं के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही में वन्यजीव और इंसानों के बीच संघर्ष की सबसे खौफनाक घटना सामने आई है. गुंजेवाही के जंगलों में सुबह तेंदूपत्ता इकट्ठा करने गई चार ग्रामीण महिलाओं पर एक हिंसक बाघ ने अचानक हमला कर उन्हें मार डाला.
चंद्रपुर के भद्रावती में पत्नी ने नौकरी और ग्रेच्युटी के लालच में अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. सहेली के सुझाव पर पूरी साजिश रची गई और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या का निकला है और सभी आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है.
चंद्रपुर जिले के भद्रावती से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने नौकरी और ग्रेच्युटी के पैसे पाने के लालच में अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. इस पूरी साजिश में उसकी सहेली ने अहम भूमिका निभाई, जिसने न सिर्फ आइडिया दिया बल्कि पूरी योजना तैयार करने में भी मदद की.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं, वन्यजीव भी बेहाल हैं. ऐसे में चंद्रपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में बाघों और तेंदुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. हर केज में कूलर, ग्रीन नेट और स्पेशल डाइट के साथ बाघ और तेंदुए शाही अंदाज में गर्मी काट रहे हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर के मूल स्थित सर्वोदय कॉलेज में BA प्रशासनिक सेवा परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल का वीडियो सामने आया है. छात्रों के हाथ में मोबाइल दिखे और गूगल से जवाब खोजकर पेपर लिखते नजर आए. आरोप है कि 300 रुपये लेकर नकल की छूट दी गई. शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच टीम भेजी और परीक्षा केंद्र बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
औद्योगिक गतिविधियों के कारण लंबे समय से प्रदूषण की मार झेल रहे चंद्रपुर जिले की जमीनी सच्चाई उस वक्त सामने आ गई जब महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे खुद हालात का जायजा लेने पहुंचीं. उनकी सफेद BMW कार पर कोयले की धूल की ऐसी मोटी परत चढ़ी की गाड़ी काली हो गई.
चंद्रपुर में डॉ. आंबेडकर जयंती के दौरान DJ पर डांस के बीच हुए विवाद में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई और दूसरा घायल हो गया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है. कुल पांच आरोपियों की पहचान हुई है और जांच जारी है.
चंद्रपुर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक की डांस करते-करते अचानक मौत हो गई. शुरू में लोगों को लगा कि वह डांस करते-करते थक गया है, इसलिए बैठ गया है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया. तेज DJ की आवाज से भड़की मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों और दर्शकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.