बैतूल
बैतूल (Betul) भारत (India) के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है जो दक्षिण में स्थित है. यह जिले का प्रशासनिक केंद्र भी है. बैतूल से 45 किमी पश्चिम में स्थित भीमपुर गांव प्रस्तावित 2800 मेगावाट परमाणु ऊर्जा संयंत्र का स्थल है (Betul Nuclear Power plant). इसका क्षेत्रफल 10,043 वर्ग किलोमीटर है (Betul Geographical Area).
बैतूल जिले में 5 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Betul Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बैतूल की जनसंख्या (Betul Population) 15.75 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 157 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 971 है. इसकी 68.90 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 76.65 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 60.94 फीसदी है. (Betul literacy)
20वीं सदी की शुरुआत में, बैतूल को बदनूर के नाम से जाना जाता था. इसका वर्तमान नाम इसके आसपास के जिले से लिया गया है, जिसका नाम इसके पूर्व मुख्यालय बैतूल बाजार से रखा गया था, जो दक्षिण में लगभग 5 किमी दूर एक छोटा सा शहर है (Betul History).
स्वतंत्रता के बाद, बैतूल नए देश के भौगोलिक केंद्र बिंदु के पास पड़ा, जिसे अब बरसाली में एक पत्थर से चिह्नित किया गया है. 1950 के दशक की शुरुआत में बैतूल भारतीय रेल नेटवर्क की दिल्ली-चेन्नई लाइन से जुड़ा था. यह अब एक जंक्शन के रूप में कार्य करता है (Betul Transportation).
यहां के स्थानों में बालाजीपुरम, ताप्ती उदगम, कुक्रु और मुक्तागिरि प्रमुख हैं (Tourist Places of Betul).
बैतूल जिले में धातु शिल्प को भरने की विधि या प्राचीन सीर-परड्यू प्रक्रिया द्वारा किया जाता है. विभिन्न बर्तनों, जानवरों, पक्षियों और अन्य उपयोगी वस्तुओं को बनाने की इस ढलाई विधि का अभ्यास भरेवा द्वारा किया जाता है. विभिन्न बर्तन, पशु, पक्षी और अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाई जाती हैं. बैतूल के पास गांव तिगरिया में हस्तशिल्प जुड़े व्यापार प्रमुख हैं (Betul Handicraft).
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बेहद भावुक घटना सामने आई, जहां एक बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उनका पालतू कुत्ता गहरे सदमे में आ गया. अंतिम यात्रा के दौरान वह उनके साथ चला और कुछ ही देर में उसकी भी जान चली गई, जिससे हर कोई भावुक हो गया.
कहते हैं वफादारी की कोई भाषा नहीं होती... MP के बैतूल की यह कहानी हर किसी को भावुक कर रही है. एक पालतू डॉगी ने अपने मालिक का साथ ऐसा निभाया कि अंतिम यात्रा में भी उनसे बिछड़ नहीं पाया और उसने भी दम तोड़ दिया. दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार...
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक कपड़ा कारोबारी की 37 वर्षीय पत्नी अपने घर के बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली. महिला दो महीने पहले ही दूसरी बेटी की मां बनी थी. मायके पक्ष ने ससुराल पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि ससुराल ने अवसाद का इलाज चलने का दावा किया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में सोसायटी के वेयर हाउस से 700 बोरी खाद चोरी हो गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में खाद की किल्लत चल रही है. खाद की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. बोरदेही रेलवे स्टेशन पर युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना में हमलावर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. CCTV फुटेज की जांच और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
मुलताई के अंबेडकर वार्ड में शनिवार रात डेढ़ साल की बच्ची पहली मंजिल से गिर गई, लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गई. बच्ची बालकनी के पास खेल रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया.
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार तड़के ब्रेक फेल होने से एक कार 35 फीट गहरे कुएं में गिर गई. हादसे में कार सवार तीन युवक कुएं में फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और 108 एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Monalisa marriage case: मध्य प्रदेश के खरगोन की मोनालिसा के केरल में फरमान से हुए विवाह को लेकर अब पारदी समाज ने मोर्चा खोल दिया है. समाज की महिलाओं का दावा है कि जिस लड़की को बालिग बताकर दूसरे राज्य में शादी कराई गई, वह दरअसल नाबालिग है.
बैतूल के खेड़ीसावलीगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई. एक युवक पर झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक भागता रहा. अंत में पानी की टंकी में उतरकर उसने खुद को बचाया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मध्य प्रदेश के बैतूल के खेड़ीसावलीगढ़ गांव के बस स्टैंड पर शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां मधुमक्खियों के झुंड ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बैतूल निवासी बबलू प्रजापति शनिवार को नागपुर से मिर्च लेकर आए ट्रक से गोदाम में मिर्ची उतारने का काम चल रहा था.
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं मां की गोद में बैठी ढाई साल की बच्ची बच गई.
मध्य प्रदेश के बैतूल में शनिवार की रात नेशनल हाईवे पर हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. जहां ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बच्ची की जान बच गई. उसके दोनों पैरों में चोट लगी है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
मां की गोद में बैठी ढाई साल की मासूम को क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी बदल देगा. बैतूल के नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह खुद घायल हो गई. एक पल में इस हादसे ने बच्ची के सिर से मां-बाप दोनों का साया छीन लिया.
बैतूल में कफ सिरप पीने से बीमार हुए तीसरे बच्चे की भी मौत हो गई. बच्चे का पिछले चार महीने से एम्स नागपुर में इलाज चल रहा था. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नाराज हिंदू संगठनों के लोगों ने कई दुकानों में आगजनी की और विरोध प्रदर्शन किया. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तेजी से कदम उठा रहे हैं.
बैतूल में बीते दिनों एक युवक की लाश खेत में मिली थी. जिसके बाद से ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी. वहीं अब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के बैतूल के सरनी नगर में ई ट्राइसाइकिल की बैटरी फटने से 30 साल के दिव्यांग शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. जय स्तंभ चौक के पास बैटरी में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. इस दौरान ई ट्राइसाइकिल पर सवार शिक्षक बाहर नहीं निकल सके. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Betul School Van Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक स्कूल वैन और तूफान जीप की टक्कर में एक छात्रा की मौत हो गई और 11 बच्चे घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है.
MP Crime News: बैतूल में पदस्थ मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी मोहित गोहे की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि वे दो गुटों के बीच हो रहे पथराव और झगड़े को रोकने की कोशिश कर रहे थे.
cyber crime: बैतूल में रिटायर्ड बैंक अधिकारी बसंत कुमार को ठगों ने 3 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 23.50 लाख रुपये ठग लिए. बैंक मैनेजर की सूझबूझ से करोड़ों का सोना बिकने से बचा. जानें कैसे बचें डिजिटल अरेस्ट के जाल से...
CM मोहन यादव ने ऐलान किया कि मुलताई शहर का नाम अब मुलतापी होगा. इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजेगी.