बालासोर
बालासोर (Balasore) या बालेश्वर ओडिशा राज्य (Odisha) का एक जिला है (District of Odisha), जो राज्य की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के उत्तर में लगभग 194 किलोमीटर और पूर्वी भारत में कोलकाता (Kolakta) से 300 किलोमीटर दूर है. यह उत्तरी ओडिशा का सबसे बड़ा शहर और बालासोर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है (Administrative Headquarters).
यह चांदीपुर (Chandipur) समुद्र तट के लिए सबसे प्रसिद्ध है. इसे 'मिसाइल सिटी' (Missile City) भी कहा जाता है. भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की एकीकृत परीक्षण रेंज बालासोर से 18 किमी दक्षिण में स्थित है (. The Indian Ballistic Missile Defense Program).
2011 की जनगणना के अनुसार बालासोर जिले की जनसंख्या 2,320,529 है (Balasore Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 609 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Balasore Density). बालासोर में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 957 महिलाओं का लिंगानुपात है (Balasore Sex Ratio) और साक्षरता दर 80.66% है (Balasore Literacy).
बालासोर संस्कृति पारंपरिक त्योहारों, भोजन और संगीत का मिश्रण है. यह शहर कई प्रकार के भोजन, मनोरंजन और विविध जीवन शैली का शहर है (Culture of Balasore).
बालासोर के निवासी पश्चिमी और भारतीय दोनों तरह के त्योहार मनाते हैं. दिवाली, होली, ईद, क्रिसमस, नवरात्रि, गुड फ्राइडे, दशहरा, मुहर्रम, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और महा शिवरात्रि शहर के कुछ लोकप्रिय त्योहार हैं. दुर्गा पूजा के दौरान अखाड़ा कला महोत्सव बालासोर की एक अनूठी संस्कृति है (Festivals of Balasore).
बालासोर की आधिकारिक भाषा ओडिया (Odia) है जो शहर की सबसे अधिक बोली जाती है. यहां बांग्ला, संताली और हिंदी भी बोली जाती है (Languages of Balasore).
जिले के चार प्रमुख राजस्व स्रोत हैं - उद्योग, कृषि, मछली और पर्यटन (Economy of Balasore).
नंदनकानन चिड़ियाघर में क्वारंटाइन में रखे 5 शिशु ओरंगुटान में से एक को बुखार हो गया है. इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने विशेष देखभाल की व्यवस्था की है. तस्करी की जांच तेज कर दी गई है.
ओडिशा के बालासोर जिले में पांच शिशु ओरंगुटान बरामद होने के रहस्यमय मामले में STF और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जांच तेज कर रहे हैं. काली एसयूवी और 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर फोकस है.
ओडिशा के बालासोर में सुबर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे के जाल में विशाल अजगर फंस गया. करीब 15 किलो वजनी और पांच मीटर लंबे अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया.
ओडिशा के बालासोर जिले में सुबर्णरेखा नदी में मछली पकड़ते समय एक मछुआरे के जाल में विशाल अजगर फंस गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से अजगर को जाल से बाहर निकाला. अधिकारियों के अनुसार अजगर करीब 15 किलोग्राम वजनी और लगभग पांच मीटर लंबा था. जांच में स्वस्थ मिलने के बाद उसे अहंपाड़ा जंगल में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.
ओडिशा के बालासोर के जंगल में पांच छोटे ओरंगुटान मिले हैं. भारत इनके प्राकृतिक आवास में शामिल नहीं है और इनका घर करीब 4,000 किमी दूर बोर्नियो-सुमात्रा में है. वन विभाग इनके यहां पहुंचने और संभावित तस्करी के एंगल की जांच कर रहा है. वीडियो में जानें वन विभाग ने इस मुद्दे को लेकर क्या बोला.
ओडिशा के बालासोर जिले के सिमुलिया ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. यहां लोहे का पाइप बिजली के चालू तार के संपर्क में आने से फिजिकल एजुकेशन शिक्षक प्रियब्रत बेहरा की करंट लगने से मौत हो गई. हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ.
ओडिशा के बालासोर में शनिवार तड़के करीब दो बजे पांच से ज्यादा बदमाश एक काले रंग की महिंद्रा थार में पहुंचे. उन्होंने एटीएम कियोस्क का दरवाजा तोड़ा, रस्सी से पूरी एटीएम मशीन को थार से बांधा और मशीन को उखाड़कर सड़क पर घसीटते हुए वहां से फरार हो गए. बाद में सुनसान जगह पर मशीन को तोड़ा, उसमें रखा कैश निकाला और क्षतिग्रस्त एटीएम को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
ओडिशा के बालासोर जिले में चोरों ने एटीएम से पैसे निकालने के बजाय पूरी मशीन ही उखाड़कर लूट ली। बदमाश Mahindra Thar में आए, एटीएम को रस्सी से बांधकर उखाड़ा और उसे घसीटकर सुनसान जगह ले गए, जहां मशीन तोड़कर कैश निकाल लिया।
ओडिशा के बालासोर में चोरों ने एटीएम लूटने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. बदमाशों ने आधी रात को महिंद्रा थार SUV से एटीएम मशीन को रस्सी से बांधा, उसे उखाड़कर कई मीटर तक घसीटते हुए सुनसान जगह ले गए और वहां मशीन तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई.
ओडिशा के बालासोर में कथित अवैध संबंधों के शक में दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरेन मढ़ेई को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर ली. पढ़ें इस वारदात की खूनी कहानी.
ओडिशा के बालासोर में कथित मवेशी तस्करी के शक में भीड़ ने एक वैन को आग लगा दी. भटातीरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन रोककर लोगों ने छह मवेशियों को छुड़ाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक व भीड़ में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है.
ओडिशा के बालासोर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेच दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति को सौंपा. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
ओडिशा के बालासोर में एक पिता द्वारा अपने ढाई साल के बेटे को बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है. इस मामले में आरोपी पिता समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
ओडिशा के बालासोर जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक खुलेआम मौत को चुनौती देता नजर आ रहा है. वीडियो में खगा नाम का युवक भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के साथ खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है.
ओडिशा के बालासोर में SBI कस्टमर सर्विस सेंटर के एजेंट रंजन राणा को कथित फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोप में स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा. घटना देउला हाट इलाके की है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से राणा को छुड़ाकर सुरक्षा में थाने ले गई. फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है.
ओडिशा के बालासोर जिले के बलियापाल ब्लॉक में स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हुआ. रेसेस के दौरान खेल रहे कक्षा पांच के छात्र प्रह्लाद धाला पर निर्माणाधीन भवन का कंक्रीट स्लैब गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.
पुलिस ने ओडिशा के बालासोर में होटल के कमरे में हुए सनसनीखेज मर्डर का खुलासा कर दिया है. एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या की थी. इस मामले ने सबको हैरान कर दिया. जानिए पूरा मामला.
ओडिशा के बालासोर जिले के खैरा तहसील में जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हाथी ने युवक को सड़क पर पटककर कुचल दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. हालात को देखते हुए 10 गांवों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
पश्चिम बंगाल के दुरगापुर में कथित तौर पर गैंगरेप का शिकार हुई 23 वर्षीय महिला के पिता ने रविवार को ओडिशा सरकार से अपनी बेटी को भुवनेश्वर के लिए स्थानांतरित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बंगाल में मेरी बेटी की जान को खतरा है, क्योंकि अब धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार हो रहा है.
बालासोर में पत्नी से झगड़े के बाद एक शख्स ने दिनदहाड़े चाकू से उसका गला रेत दिया. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है. घटना के बाद राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
भारत 24-25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बड़े रणनीतिक मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है. NOTAM जारी हुआ है, जिसमें 1400 किमी से ज्यादा का नो-फ्लाई जोन बनाया गया है. यह परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप से होगा. संभवतः अग्नि-प्राइम मिसाइल का टेस्ट होगा, जो भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत करेगा. DRDO क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार है.