बागपत में एक शख्स ने अपने चार माह के बेटे के वजन के बराबर सिक्के तौलकर मंदिर में दान कर दिए. इसके पीछे की वजह ने हर किसी को भावुक कर दिया. इस शख्स ने मन्नत मांगी थी कि उसका मर चुका भाई वापस आ जाए तो वो वजन बराबर सिक्के दान करेगा. अक्षय के छोटे भाई रोहित की बीमारी के चलते मौत हो गई थी.