आजमगढ़
आजमगढ़ (Azamgarh) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और मंडल है और इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. इस जिले का क्षेत्रफल 4,054 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
इस जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं. (Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक आजमगढ़ की जनसंख्या (Population) लगभग 46 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,138 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 1,019 है. इसकी 70.93 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 81.34 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 60.91 फीसदी है ( Azamgarh literacy).
राजा विक्रमजीत सिंह जिन्होंने कुछ पूर्ववर्तियों की तरह इस्लाम अपना लिया था, उनके बेटे आजम खां ने वर्ष 1665 में फुलवारिया नाम के एक प्राचीन गांव के नाम को बदलकर अपना नाम दिया, आजमगढ़.
साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में इस जिले के अतरौलिया खंड के रामचरित्र सिंह और उनके नाबालिग बेटे सत्यचरण सिंह ने एक साथ अंग्रेजो का डटकर मुकाबला किया और शहीद हुए थें (History).
आजमगढ़ तमसा नदी के तट पर बसा है. यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 268 किमी पूर्व में स्थित है. साथ ही, इसके उत्तर से घाघरा नदी गुजरती है जिसका वजह से यहां की मिट्टी उपजाऊ हो जाती है. यहां गेहूं, चावल, गन्ना, चना, सरसों की अच्छी फसल होती है. साथ ही, आम और अमरूद की भी अच्छी पैदावार होती है (Crops) .
इस जिले में चीनी की मिलें और वस्त्र बुनाई प्रमुख उद्योग हैं (Industry).
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे युवकों की स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकराकर पलट गई. क्षमता से अधिक 9 लोग सवार होने और तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे में सत्यम, निखिल और लकी की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं. पुलिस जांच कर रही है.
आजमगढ़ में बरदह पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया है. गिरोह शादी नहीं होने वाले युवकों को निशाना बनाकर मंदिर में शादी कराता, फिर दुल्हन नकदी-जेवर लेकर कथित परिजनों संग फरार हो जाती थी. पुलिस ने पांच पुरुषों और दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामला रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव का है, जहां एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियां होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने छापेमारी की और 5 लोगों को मौके से पकड़ा है.
सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आजमगढ़ में शिक्षक गोष्ठी के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजें, उसी को वोट देना है, चाहे वह कुत्ते के गले में घंटी बांधकर ही क्यों न भेजें.
उत्तर प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कई जिलों में स्कूलों की निगरानी बढ़ाई जाएगी. नोडल अधिकारी नियुक्त कर समस्याओं की जांच और समाधान की जिम्मेदारी दी गई है. लापरवाही मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी. सोशल मीडिया शिकायतों पर जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं.
आजमगढ़ में छात्रों ने शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान फीस वसूली के आरोप भी लगाए गए. अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आश्वासन दिया जिसके बाद छात्रों का धरना समाप्त हो गया. यह प्रदर्शन छात्रों की शिक्षा और फीस नीति से जुड़ी चिंता को दर्शाता है. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच संवाद से समस्या का समाधान निकला.
Varanasi Airport Firing Update: आजमगढ़ के निवासी और मुंबई की राजनीति में सक्रिय कमलेश केदारनाथ राय अपनी पत्नी के साथ वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. वे अपनी लाइसेंसी पिस्टल जमा करवा रहे थे, उसी दौरान पिस्टल से अचानक एक राउंड फायर हो गया.
अबू आजमी ने पुलिस कार्रवाई को कानून और संविधान के दायरे में रखने की बात कही. उन्होंने गठबंधन पर भरोसा जताया, गौकशी पर सख्ती और पूरे देश में एक समान नीति की मांग की, साथ ही ओमप्रकाश राजभर पर भी तीखी टिप्पणी की.
आजमगढ़ में गुरुवार देर रात बदमाशों ने 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव और उनके 25 वर्षीय पोते अंकित की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के पीछे पड़ोसियों से पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके ही मजबूत गढ़ आजमगढ़ में विपक्ष ने घेराबंदी में जुट गए हैं. बसपा प्रमुख मायावती सीधे सपा पर अटैक करने का दांव चल रही हैं तो ओम प्रकाश राजभर बीजेपी की नैया पर सवार होकर अपने सियासी आधार के जरिए मात देना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम बेटियों में भेदभाव नहीं रखते. कोई भी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता. बेटी तो बेटी होती है और हम तो संस्कार में भले बसे हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सब की बेटी होती है.
आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र से सामने आए एक संवेदनशील मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा बढ़ा दी है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार ने नाबालिग से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आजमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बच्चे का जबरन खतना करा दिया गया. यह आरोप पड़ोस में रहने वाले युवकों पर लगा है. घटना के बाद इलाके में तनाव है.
यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है. इस गिरफ्तारी को लेकर यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एटीएस को बधाई दी है और विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है.
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा कंधरापुर क्षेत्र के सियरहा गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ऊपरी हिस्सा उखड़ गया. सभी मृतक हरियाणा के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
आजमगढ़ के चकलालचंद गांव में पुलिस मुठभेड़ के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह का फर्जी एनकाउंटर करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे मलेशिया की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वोटर बनकर रह रहा था. वह सरकारी योजनाओं का फायदा भी उठा रहा था. आरोपी के पास से दो पासपोर्ट, ओसीआई कार्ड और वोटर आईडी बरामद हुआ है.
यूपी में आजमगढ़ के निजामाबाद ऐसा शख्स गिरफ्तार हुआ है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए डबल आइडेंटिटी बनाकर भारत और मलेशिया दोनों देशों की सुविधाओं का फायदा ले रहा था. आरोपी मो. कुद्दूस ने अपना नाम बदलकर मलेशिया की नागरिकता हासिल की और पासपोर्ट भी बनवाया. इसके बावजूद उसने भारत में मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराकर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का फायदा उठाया. मामले का खुलासा तब हुआ जब वह विदेश जाने की तैयारी में था. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
आजमगढ़ में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया, जहां टायर में हवा भरते समय अचानक हुए धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई. हादसा इतना तेज था कि वह उछलकर दूर जा गिरा. मौके पर मौजूद उसके बच्चे चीखते रह गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. यहां एक व्यक्ति की जान उस समय चली गई, जब वह एक टायर में हवा भर रहा था और अचानक टायर फट गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए. जानकारी के अनुसार, यह घटना एक स्थानीय टायर मरम्मत की दुकान पर हुई. मृतक वहां टायर में हवा भर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया. विस्फोट की ताकत इतनी ज्यादा थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आजमगढ़ के जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि घायल वृद्ध महिला को देखने से इनकार करने के बाद डॉक्टर ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया और विरोध करने पर उसके बेटे के साथ मारपीट की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया.