अर्चना पूरन सिंह, अभिनेत्री
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन हस्ती हैं. वह बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं.
टेलीविजन कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में वो बतौर जज के रूप में शामिल हैं. 2006 से 2018 तक उन्होंने टेलीविजन कॉमेडी शो, कॉमेडी सर्कस, को जज किया है. अर्चना पूरन सिंह, 100 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में अभिनय कर चुकी हैं (Archana Puran Singh TV career).
उन्होंने 1987 में नारी हीरा की टीवी फिल्म अभिषेक के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की (Archana Puran Singh Debut In Film). उसी वर्ष उन्होंने नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के साथ जलवा में अभिनय किया. बाद में, उन्होंने अग्निपथ (1990), सौदागर (1991), शोला और शबनम (1992), आशिक आवारा (1993), और राजा हिंदुस्तानी (1996), लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती, दे दना दन और बोल बच्चन जैसी बड़े बैनर की फिल्मों में भूमिकाएं निभाई (Archana Puran Singh Movies). साथ ही, उन्होंने गोविंदा-स्टारर फिल्म, बाज और सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म, जज मुजरिम में आइटम सॉंग्स भी किए (Archana Puran Singh Item Songs).
अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1962 को देहरादून (Dehradun) में हुआ था (Archana Puran Singh Age). इनका पालन पोषण अपने माता पिता के साथ ही हुआ है. उनका एक भाई, संदीप सिंह है (Archana Puran Singh Family). अर्चना की स्कूली शिक्षा देहरादून के कॉनवेंट स्कूल से हुई है और स्नातक की डिग्री, दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से हासिल की (Archana Puran Singh Education).
अर्चना की पहली शादी नहीं चली और तलाक गया (first marriage). बाद में उन्होंने 30 जून 1992 को अभिनेता परमीत सेठी (Parmeet Sethi) से शादी की (Archana Puran Singh Husband). उनके दो बेटे, आर्यमान और आयुष्मान हैं (Archana Puran Singh Son).
आयुष्मान सेठी और उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी बाली से Luwak Coffee लेकर आए. परमीत सेठी ने पहले इसकी जमकर तारीफ की, लेकिन जब पता चला कि यह सिवेट के मल से निकले कॉफी बीन्स से बनती है, तो उनका मजेदार रिएक्शन वायरल हो गया.
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ बाली घूमने पहुंचे. दोनों ने तिर्ता एम्पुल मंदिर में पूजा की, वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी में हिस्सा लिया और अपने खूबसूरत ट्रिप का व्लॉग भी शेयर किया.
Archana Puran Singh के बेटे Ayushmaan Sethi अपनी मंगेतर Sameeksha Shetty के साथ बाली ट्रिप पर हैं। कपल ने Tirta Empul Temple में पारंपरिक वॉटर प्यूरीफिकेशन सेरेमनी की, जहां 13 फाउंटेन्स के नीचे स्नान कर शुद्धिकरण किया जाता है।
पंचायत, ग्राम चिकित्सालय के बाद प्राइम वीडियो एक और कम्फर्ट फीलिंग दिलाने वाली लाइट-कॉमेडी सीरीज आदर्श बाल विद्यालय लाया है. इसका ट्रेलर देखने में काफी मजेदार था, क्योंकि कहानी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले शैतान बच्चों की है. उनकी ऊट पटांग बातें-हरकतें काफी मजेदार लगी. अब क्या ये सीरीज भी उतनी ही मजेदार है? पढ़िए हमारा रिव्यू...
अर्चना पूरन यूट्यूब पर भले ही हिट हो गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें फिल्मों के ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं. वो काम करना चाहती हैं. अर्चना इसका जिम्मेदार किसे मानती हैं? चलिए जानते हैं.
प्राइम वीडियो पर नई कॉमेडी सीरीज आदर्श बाल विद्यालय आने वाली है. इसमें के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और अभिमन्यु सिंह जैसे जाने-माने सितारे दिखेंगे. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो देखने में काफी मजेदार लगा.
अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड वाले घर से सांप की बड़ी केंचुली मिलने का वीडियो वायरल हो गया है. योगिता बिहानी और आर्यमन सेठी भी इसे देखकर हैरान रह गए. फैंस अब घर में सांप होने की आशंका जता रहे हैं.
अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में AI को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलग बहस छिड़ सकती है. उनका कहना है कि AI ही पानी की किल्लत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है.
अर्चना पूरन के छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट दे रही हैं.
अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन एक्ट्रेस योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं. जबकि छोटे बेटे आयुष्मान योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी संग रिश्ते में हैं.
अर्चना पूरन के छोटे बेटे आयुष्मान योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. मालदीव वेकेशन से दोनों ने अपनी सिजलिंग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
अर्चना पूरन के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान सेठी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग इन मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं.
समीरा अब मुंबई में नहीं रहती हैं. उन्होंने गोवा में अपना खूबसूरत आशियाना बना लिया है. अर्चना पूरन सिंह अपने पति और बेटों के साथ समीरा से मिलने उनके घर पहुंचीं.
सुरेश वाडकर ने हालिया इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी के रिश्ते वाले दावों पर फिर बात की है. उनका कहना है कि इसके पीछे अर्चना पूरन सिंह का हाथ है, जिनके कारण ये अफवाह फैली है.
गर्मियों में रोजाना कद्दू-लौकी खाकर बोर हो गए हैं? तो ट्राई करें द कपिल शर्मा शो फेम एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में ट्रेंड कर रही योगिता बिहानी की स्पेशल 'भरवां टमाटर' रेसिपी. आलू की लाजवाब स्टफिंग और काजू-मलाई की रिच ग्रेवी वाली यह डिश बेहद लाजवाब है.
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी संग लिवइन में रहते हैं. आर्यमन अब नए बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं, जिसमें अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. आर्यमन ने अपने करोड़ों के घर की झलक फैंस को भी दिखाई.
सुनील पाल ने एक बार फिर अपने चर्चित कपिल शर्मा शो एपिसोड पर बात की, जिसमें वो समय रैना संग दिखे. कॉमेडियन ने दावा किया कि उनके खिलाफ शो पर प्लानिंग की गई थी, जिसकी वजह से उनके जोक्स पर कोई नहीं हंसा.
योगिता और आर्यमन एक दूसरे संग लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं. कपल अब रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय करते हुए नजर आया.
अर्चना पूरन सिंह के बेटे यूट्यूब पर व्लॉगिंग करते हैं. इसी बीच उनके पति परमीत सेठी ने अपनी दिवंगत मां से जुड़ी वो कहानी सुनाई जब उनके शरीर में गोली लग गई थी. ये वो दौर था जब भारत का बंटवारा हो रहा था.
अर्चना पूरण सिंह और परमीत सेठी के घर खुशियां दोगुनी हो गई हैं. बड़े बेटे आर्यमन की मंगेतर योगिता के बाद अब छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा भी सेठी परिवार के घर शिफ्ट हो गई हैं. फिल्मी अंदाज में हुई उनकी एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है.
अर्चना मुंबई के मड आइलैंड में करोड़ों के बंगले में रहती हैं. मगर अब एक्ट्रेस अपने लिए एक नया और आलीशान बंगला खरीदने जा रही हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद बेटे आर्यमन ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दी है.