scorecardresearch
 

Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: आदर्श टीचर बने के के मेनन, संभालेंगे शरारती बच्चों की टोली

प्राइम वीडियो पर नई कॉमेडी सीरीज आदर्श बाल विद्यालय आने वाली है. इसमें के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और अभिमन्यु सिंह जैसे जाने-माने सितारे दिखेंगे. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो देखने में काफी मजेदार लगा.

Advertisement
X
टीचर बनकर आएंगे के के मेनन (Photo: Screengrab)
टीचर बनकर आएंगे के के मेनन (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड एक्टर के के मेनन को हमने कई सारी फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल निभाते देखा है. मगर जबसे उन्होंने ओटीटी का रुख किया है, उनका एक अलग रूप देखने मिला है. स्पेशल ऑप्स जैसी थ्रिलर सीरीज में उनके काम को खूब सराहा गया. अब के के मेनन एक हल्की-फुल्की कॉमेडी सीरीज में भी दिखने वाले हैं. 

हेडमास्टर के के मेनन

के के मेनन स्टारर आदर्श बाल विद्यालय सीरीज इसी महीने आने वाली है, जिसका ट्रेलर कुछ देर पहले रिलीज हुआ है. इसमें कई सारे जाने-माने चेहरे जैसे अर्चना पूरन सिंह, देवेन भोजानी, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह और चिरैया सीरीज वालीं प्रसन्ना बिष्ट दिख रहे हैं. वहीं ओटीटी की दुनिया से भी कई सारे एक्टर्स हैं, जो शो में अपनी छाप छोड़ते दिख सकते हैं. 

ट्रेलर के मुताबिक, शो का प्लॉट दिल्ली के एक सरकारी स्कूल आदर्श बाल विद्यालय की है, जिसमें सभी बच्चे पढ़ाई के मामले में कमजोर हैं. उनसे अगर भारत का राष्ट्रीय पक्षी पूछोगे तो वो चिकन 65 बताएंगे. वहीं साइन्स का सवाल पूछ लो, तो उल्टे जवाब देने लगेंगे. ऐसे में स्कूल के टीचर्स को टास्क मिला है कि दिल्ली के जिन 10 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सबसे अच्छा आएगा, उन स्कूलों के हेडमास्टर्स को इनाम के रूप में लंदन वाले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. 

Advertisement

अब स्कूल के बच्चे पढ़ाई छोड़, शरारत के मामले में सबसे आगे हैं. ऐसे में सभी टीचर्स ऐसा मुश्किल टास्क पास कर पाएंगे? अगर हां, तो वो बच्चों को सही से शिक्षित करने के लिए कौनसी तरकीब अपनाएंगे? यही आदर्श बाल विद्यालय सीरीज में हमें देखने मिलेगा. इसे भुवन बाम के शो ढिंढोरा बनाने वाले डायरेक्टर हिमांग गौर ने बनाया है, जो 24 जुलाई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. 

यहां देखें शो का ट्रेलर: 

क्या है जनता का रिएक्शन?

इस शो के ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर में जिस किस्म की कॉमेडी दिखाई गई है, उसे पसंद किया जा रहा है. प्राइम वीडियो पर कुछ समय से ग्राउंड बेस्ड स्टोरीज पर शोज जैसे- पंचायत और ग्राम चिकित्सालय आ रहे हैं, जिन्हें जनता का प्यार मिल रहा है. अब क्या आदर्श बाल विद्यालय भी एक अच्छी सीरीज निकलेगी? ये वक्त आने पर पता चल जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement