फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद एक्ट्रेस अनीत पड्डा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. इस फिल्म ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया था. इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी वह मीडिया से दूर ही रहती है. ऐसे में अब उन्होंने फिल्मी सेट पर मिलने वाले खाने को लेकर बड़ी बात कही है.
अनीत ने साफ कहा कि सेट पर मिलने वाला खाना इतना खराब होता है कि अब वह इसे खाना ही पसंद नहीं करतीं. हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान अनीत से पूछा गया कि सेट की कौन सी सबसे अच्छी और कौन सी सबसे खराब चीज है. इस पर अनीत ने कहा कि सेट पर रहने में कोई परेशानी नहीं है. हालांकि, जब उनसे सेट पर मिलने वाले खाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अब वह सेट का खाना नहीं खाती हैं.
उन्होंने कहा, 'अब मैं सेट पर मिलने वाला खाना नहीं खाती हूं. मैं बाहर से खाना ऑर्डर करती हूं. मैं जब सैयारा करने से पहले सेट का खाना खाती थी, तब खाना बहुत ही खराब होता था. खाने में खूब सोडा डाला जाता था.'
बता दें कि फिल्मी सेट पर खराब खाने का मुद्दा नया नहीं है. इससे पहले भी कई बार इस पर सवाल उठ चुके हैं. 2025 में फिल्म धुरंधर की शूटिंग के दौरान लेह में करीब 120 क्रू मेंबर्स फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे. बाद में खबर आई थी कि सेट पर खाने के बाद लोगों को उल्टी और डायरिया की शिकायत हुई थी. खराब खाने को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं. इस मुद्दे पर वह अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि सेट पर बड़े स्टार्स के लिए अलग तरह के खाने की व्यवस्था होती है जबकि कम पॉपुलर एक्टर और तकनीशियनों को वैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं.
यहां तक कि अर्चना पूरन सिंह भी फिल्मी सेट पर खाने की कम मात्रा को लेकर अपने अनुभव शेयर कर चुकी है. उन्होंने नाम लिए बिना एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के बारे में बताया था कि वहां क्रू मेंबर्स को बहुत कम मात्रा में खाना दिया जाता था.