अमीषा पटेल
अमीषा पटेल (Ameesha Patel, Actress) एक अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 2000 में रिलीज फिल्म कहो ना... प्यार है के साथ अभिनय की शुरुआत की. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी (Ameesha Patel Debut Film).
अमीषा पटेल ने फिल्म गदर: एक प्रेम कथा के साथ लोकप्रियता हासिल की. यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर विशेष प्रदर्शन पुरस्कार मिला. उनके फिल्मों में हमराज (2002), क्या ये प्यार है (2002), हनीमून ट्रेवल्स प्रा. लिमिटेड (2007), भूल भुलैया (2007) और रेस 2 (2013) शामिल है. अमीषा ने तेलुगु फिल्म की शुरुआत बद्री (2000) के साथ की थी. माना जा रहा है कि अमीषा पटेल गदर 2 में सकीना के रूप में अपनी भूमिका को फिर से करेंगी (Ameesha Patel Movies).
अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1975 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Ameesha Patel Age). वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता अमित और मां आशा पटेल हैं. वह अश्मित पटेल की बहन हैं. राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल उनके दादी है, जो मुंबई की कांग्रेस प्रदेश समिति अध्यक्ष थीं (Ameesha Patel Family).
अमीषा ने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में अध्ययन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका में टफ्ट्स विश्वविद्यालय से जैव-आनुवंशिक इंजीनियरिंग की (Ameesha Patel Eduaction).
2019 में, उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में एक ट्विस्ट के साथ प्रवेश किया था (Ameesha Patel Bigg Boss 13).
आज फिल्म गदर को 25 साल पूरे हो गए है. इस मौके पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बताया कि क्यों उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी देओल के अपोजिट अपनी कास्टिंग पर सवाल उठाए थे.
विक्रम भट्ट ने भले ही अपने करियर में काफी अच्छी फिल्में बनाकर लोगों का दिल जीता है. लेकिन रिश्तों के मामले में उन्हें दुख ही मिले हैं. विक्रम भट्ट एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को डेट कर चुके हैं. मगर दोनों हसीनाओं संग उनका रिश्ता टूट गया. अब सालों बाद उनका दर्द छलका है.
क्या आप जानते हैं कि 'कहो ना... प्यार है' में अमीषा पटेल की असली मां भी नजर आई थीं? सालों बाद हुए इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है.
मनोरंजन की दुनिया में आज काफी कुछ हुआ. टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की डेटिंग लाइफ ने काफी सुर्खियां बटोरीं. वहीं अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन संग अपनी तस्वीर शेयर करके बॉलीवुड के रिश्तों पर तंज कसा.
अमीषा पटेल ने 'कहो ना... प्यार है' की शूटिंग के दौरान की ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की और कहा कि आज बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच ऐसे 'असली' रिश्ते देखने को नहीं मिलते.
अमीषा पटेल ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'गदर 3' को लेकर एक बड़ी अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट जल्द आएगा.
अमीषा पटेल ने बीती रात X पर कई सारे ट्वीट किए जिसमें उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की न्यू-ऐज एक्ट्रेसेज की पोल खोली. अमीषा ने कहा कि कुछ हीरोइन्स पैसा देकर खुद को सोशल मीडिया पर नंबर 1 सुपरस्टार का टैग दिलवाती हैं. उनके पोस्ट से एक बहस छिड़ गई है.
4 मई की शाम को अमीषा पटेल ने अपने X अकाउंट पर अपनी सिचुएशन की अपडेट दी. एक्ट्रेस युद्ध के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसी रहीं. ऐसा हाल ही में UAE में हुए मिसाइल हमलों के बाद उनकी न्यूयॉर्क से मुंबई कनेक्टिंग फ्लाइट के मस्कट की ओर डायवर्ट होने से हुआ.
सिनेमा से सियासी मैदान में कदम रखने वाले विजय थलपति साउथ फिल्मों कई बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं संग भी रोमांस कर चुके हैं. बॉलीवुड हसीनाओं संग उनकी केमिस्ट्री को सालों बाद भी याद किया जाता है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने फिल्म 'हमराज' की शूटिंग के दौरान हुई बॉबी देओल के साथ हुई एक मजेदार घटना को याद किया. इसमें गंभीर क्लाइमेक्स सीन अचानक हंसी का माहौल बना देने वाला पल बन गया था. बॉबी से पहले अमीषा ने उनके बड़े भाई सनी देओल संग 'गदर' में काम किया था.
अमीषा पटेल ने बताया कि उनके जन्म के बाद उनसे मिलने वाली पहली शख्सियत इंदिरा गांधी ही थीं. इतना ही नहीं, अमीषा के पेरेंट्स की शादी कराने में भी इंदिरा गांधी का अहम रोल था.
सलमान खान को 'तेरे नाम' बॉलीवुड की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है. किन क्या आप जानते हैं कि सलमान शुरू में इस फिल्म में लीड रोल के लिए अमीषा पटेल को लेना चाहते थे?
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा पर कुनिका सदानंद का रिएक्शन आया है. हॉलीवुड स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं. जिसकी फोटोज काफी वायरल हो रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के धुरंधर को लेकर दिए गए बयान पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले अचीवर्स बनकर तो दिखाओ, सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ.'
विराट कोहली ने फोटोग्राफर अद्वैत की जनवरी में शेयर की पोस्ट को लाइक किया है. इसमें जर्मन मॉडल लिजलैज की एक तस्वीर है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'गोल्डन आर्स में कुछ तस्वीरें.' मुंबई में पैपराजी ने अमीषा पटेल को इस मुद्दे पर कमेंट करने के लिए रोका. अमीषा यहां विराट को डिफेंड करती दिखीं.
जाकिर खान के ‘धुरंधर’ पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उनके तंज पर अमीषा पटेल ने पलटवार करते हुए बॉलीवुड का बचाव किया और नेगेटिविटी फैलाने पर रोक लगाने की बात कही.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी फोटो शेयर की. जिसमें वो बॉलीवुस के सुल्तान सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर अब ये काफी वायरल है.
अमीषा पटेल ने सलमान खान के साथ बिताए खास पलों की अनदेखी फोटोज़ शेयर कीं. लॉस एंजिल्स में मनाया गया ये बर्थडे सेलिब्रेशन अब चर्चा में है.
धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही हर किसी से वाहवाही लूटनी शुरू कर दी है. कई सितारे फिल्म की सराहना कर चुके हैं. अब अमीषा पटेल ने भी आदित्य धर की कास्टिंग पैटर्न की तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को आंखें खोलने वाला बताया.
हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने घर की झलक दिखाई. उन्होंने घर को दुनिया भर की ट्रिप्स से इंस्पायर्ड होकर यूनिक तरीके से डिजाइन किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले में नए मुसीबतों का सामना कर रही हैं. अदालत ने उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है. अमीषा ने सोशल मीडिया पर इस मामले का खंडन करते हुए बताया कि मामला पुराना है. इस केस की शुरुआत पवन वर्मा द्वारा की शिकायत से हुई थी. इसके बाद दोनों पक्षों ने एग्रीमेंट किया और राशि का भुगतान भी किया.