scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Budget Session 2026 Live: 'मां शाकुंभरी के नाम पर...', लोकसभा में सहारनपुर स्टेशन का नाम बदलने की डिमांड

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 मार्च 2026, 8:09 PM IST

Budget Session Live Updates: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. बजट सत्र के दूसरे हाफ में संसद शनिवार, 28 मार्च और रविवार 29 मार्च को भी चलेगी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Proceeding Live Parliament Proceeding Live

संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. वहीं, राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को 19 और 20 मार्च के अवकाश की जानकारी दी और कहा कि इसकी भरपाई के लिए सदन की बैठक 28 और 29 मार्च, यानी शनिवार और रविवार को भी होगी.

लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है. वहीं, राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अनुपूरक अनुदान मांगों से संबंधित विधेयक पर चर्चा चल रही है. इस बिल पर चर्चा की शुरुआत राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने की है.

8:09 PM (4 सप्ताह पहले)

लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है. स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा से पहले कहा कि आज जो सदस्य बाकी रह गए हैं, कल उनको सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी. कल भी रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.

8:04 PM (4 सप्ताह पहले)

जितेंद्र दोहरे की डिमांड- वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराया में दी जाए छूट

Posted by :- Bikesh Tiwari

इटावा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने कोरोनाकाल से पहले वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट का मुद्दा उठाया और कहा कि पहले किराया में छूट मिलती थी. इसे बाद में समाप्त कर दिया गया था. यह छूट फिर से बहाल की जानी चाहिए. स्टाफ क्वार्टर जर्जर हो गए हैं. इसकी जगह नए क्वार्टर बनाए जाएं.

7:15 PM (4 सप्ताह पहले)

बजट सत्र से खत्म हो सकता है 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बुलाई गई बैठक में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स ने आठ सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया. इस बैठक में स्पीकर ने विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स से सदन में प्लेकार्ड्स नहीं लेकर आने का भी आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: बजट सत्र से खत्म हो सकता है 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन, स्पीकर की बैठक में बनी सहमति

6:02 PM (4 सप्ताह पहले)

रात 8 बजे तक चलेगी लोकसभा, बढ़ाया गया कार्यवाही का समय

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही का समय रात आठ बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. शाम छह बजे चेयर से एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि वक्ताओं की लंबी लिस्ट है. अगर सदन की सहमति हो तो कार्यवाही का समय रात आठ बजे तक के लिए बढ़ा दिया जाए. सदन ने इस पर सहमति दे दी और चेयर ने कार्यवाही का समय रात आठ बजे तक के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया.  

Advertisement
6:00 PM (4 सप्ताह पहले)

अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी चलेगी संसद, 18 को गिलोटिन लाएगी सरकार

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद में इस हफ्ते 19 और 20 मार्च को अवकाश है. 26 मार्च को भी रामनवमी का अवकाश पड़ रहा है. ऐसे में सरकार ने अब इन छुट्टियों की वजह से प्रभावित होने वाले कामकाज की भरपाई के लिए प्लान बी तैयार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी चलेगी संसद, अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी चलेगी संसद, 18 को गिलोटिन लाएगी सरकार

5:59 PM (4 सप्ताह पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो गई है. सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अनुपूरक अनुदान मांगों से संबंधित विधेयक पर चर्चा हुई. चेयर से फैंगनॉन्ग कोन्याक ने सदन की कार्यवाही मंगलवार, दिनांक 17 मार्च को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी है. 

 

5:12 PM (4 सप्ताह पहले)

'मां शाकुंभरी के नाम पर...', लोकसभा में सहारनपुर स्टेशन का नाम बदलने की डिमांड

Posted by :- Bikesh Tiwari

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की. उन्होंने कहा कि देवबंद का नाम भी बदला जाना चाहिए. इमरान मसूद ने कहा कि रेल चलती थी आम लोगों के लिए, अब ऐसा नहीं है. ठेका व्यवस्था पर सारी चीजें छोड़ दी गई हैं. सफाई की व्यवस्था सुधरी मिली, लेकिन ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है. रेलवे के कर्मचारी, चाहे ठेके पर ही काम कर रहे हों, वो हमारे और आपके ही हैं. सहारनपुर से जितनी ट्रेन कोरोनाकाल में बंद हो गई थीं, उनको चालू कराएं. अंडरपास पर शेड लगाए हैं, उसके लिए बधाई. लेकिन जहां शेड लगाए हैं, वहां लाइट लगा दीजिए. आपकी नीतियां तो अमीरों की चौकीदारी हैं, बाकी सब वक्त के मारे हैं.

5:07 PM (4 सप्ताह पहले)

Lok Sabha Live: नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद ने उठाया ईरान का मुद्दा, हुआ एक्सपंज

Posted by :- Bikesh Tiwari

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान ईरान का मुद्दा उठा दिया. उन्होंने निंदा की, जिस पर ट्रेजरी बेंच से आपत्ति हुई. इस पर उन्होंने कहा कि इजरायल को आपने फादर लैंड बना लिया होगा, हमने नहीं. इस पर किसी ने उनसे ईरान चले जाने को कहा. मेहदी ने कहा कि मैं ईरान क्यों जाऊं. आप कौन होते हैं मुझे ईरान भेजने वाले. इस पर चेयर से एनके प्रेमचंद्रन ने उन्हें टोका और कहा कि ये चर्चा रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर है. इस पर बोलिए. कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा.

4:11 PM (4 सप्ताह पहले)

Budget Session Live: तख्तियां-पोस्टर पर लोकसभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुला ली है. स्पीकर ने फ्लोर लीडर्स की यह मीटिंग 4.30 बजे से अपने चैंबर में बुलाई है. इस बैठक में सांसदों के तख्तियां और पोस्टर लेकर सदन में आने पर चर्चा होनी है.

Advertisement
3:59 PM (4 सप्ताह पहले)

रेल बजट से जनता निराश- धर्मेंद्र यादव

Posted by :- Bikesh Tiwari

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि रेल बजट से उत्तर प्रदेश की जनता निराश है. अयोध्या क्या जीते, यूपी का बजट काटते चले गए. थोड़ी बहुत योजनाएं बनारस के नाम पर आईं जरूर, लेकिन बाकी उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिला. हर अंडरपास का यही हाल है कि बरसात के महीने में दो-तीन महीने ये पूरी तरह से यूजलेस हो जाते हैं. उन्होंने अपने पत्रों की कॉपी दिखाते हुए कहा कि आजमगढ़ के लिए जाने कितने पत्र लिखे हैं. मंत्री आश्वासन तो जरूर देते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमसे पहले जो बीजेपी के सांसद बने थे, उन्होंने घोषणा की थी कि बनारस से आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर रेल लाइन स्वीकृत करा दी. कोई बजट आवंटित नहीं हुआ है. आजमगढ़ से मुंबई, दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की डिमांड की, अभी तक ऐसा नहीं हुआ. आजमगढ़ के नौजवान सबसे ज्यादा प्रयागराज पढ़ने जाते हैं. इलाहाबाद से जौनपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का विस्तार आजमगढ़ तक कर दिया जाए तो छात्रों को सुविधा मिल जाएगी. मऊ से आजमगढ़ होते हुए लखनऊ तक इंटरसिटी चलाई जाए. मऊ आजमगढ़ होते हुए कटरा के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाए. एक साप्ताहिक ट्रेन की घोषणा भी कर दी गई, लेकिन वह नहीं चलाई गई. आजमगढ़ से आनंदविहार की ट्रेन की घोषणा हुई, नहीं चलाई गई. कोलकाता की साप्ताहिक ट्रेन चालाने की घोषणा हुई, लेकिन विधिवत नहीं चल रही है. बदायूं से दिल्ली, लखनऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं है. बहुत गंभीर परियोजना, जिसकी मांग नेता जी ने की थी. मैनपुरी से एटा, कासगंज होते हुए गजरौला तक की परियोजना ठंडे बस्ते में है. जिस अपनत्व के साथ आश्वासन देते हैं, पूरे ना सही, जितने काम होने लायक हैं उतने तो पूरे करा दें. बदायूं के मंत्री जी बैठे हुए हैं, जनता देख रही है और चुनावों में जवाब देगी.

2:58 PM (4 सप्ताह पहले)

Lok Sabha: लोकसभा में बोल रहे थे तारिक अनवर, बातचीत में मशगूल दिखीं प्रियंका गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों से संबंधित पेश कर दिया. इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बातचीत में मशगूल, सांसदों से घिरी नजर आईं. यह पल कैमरे में कैद हो गया. ऐसा तब हुआ, जब रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर बिहार के कटिहार से कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर बोल रहे थे. दरअसल, रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत के लिए पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का नाम लिया. तारिक अनवर ने इस पर बोलना शुरू किया, तब कैमरा उनकी ओर घूम गया. प्रियंका गांधी, तारिक अनवर के ठीक पीछे वाली बेंच छोड़कर दूसरे बेंच पर बैठी हुई थीं. तारिक अनवर जब बोलने के लिए खड़े हुए, तब प्रियंका गांधी सांसदों से घिरी हुई थीं. कैमरा उधर घूमा और तारिक अनवर ने बोलना शुरू किया, तब प्रियंका गांधी को घेरकर खड़े, बात कर रहे सांसद एक-एक कर हट गए. प्रियंका गांधी हंसते हुए अपने पास खड़े सांसद से बात करती रहीं. कुछ मिनट के बाद वह अपने पास की सीट पर बैठे सांसद से कुछ बोलीं और उठकर चली गईं.

2:19 PM (4 सप्ताह पहले)

'एक नॉन बॉयोलॉजिकल साइंटिस्ट ने...', राज्यसभा में शक्ति सिंह गोहिल का तंज

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए एलपीजी संकट पर सरकार को घेरा और प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उन पर तंज किया. उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने यह तय किया कि दो देशों के झगड़े में भारत नहीं पड़ेगा और हम गुटनिरपेक्ष रहेंगे. क्या जरूरत थी इजरायल जाने की. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमारी सप्लाई चेन के लिए कितना महत्वपूर्ण है. वित्त मंत्री ने इस डिमांड में गैस की भी चिंता तय की है. एक नॉन बॉयोलॉजिकल साइंटिस्ट ने कहा था कि बर्तन में छेद करो, नाले में पाइप डालो, उसकी गैस से चाय बनेगी. वित्त मंत्री को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए.  

2:04 PM (4 सप्ताह पहले)

Budget Session Live: अनुपूरक अनुदान मांगों का बिल राज्यसभा में पेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों का प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पेश कर दिया है. यह बिल लोकसभा से पारित हो चुका है. इस बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. चर्चा की शुरुआत कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने की है.

 

1:19 PM (4 सप्ताह पहले)

राज्यसभा में भोजनावकाश, राज्यसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. भोजनावकाश के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे से फिर शुरू होगी. वहीं, लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी है.

Advertisement
12:46 PM (4 सप्ताह पहले)

Budget Session Live: राज्यसभा में चल रहा प्रश्नकाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. वहीं, लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है.

12:16 PM (4 सप्ताह पहले)

Parliament Session Live: लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है. बिहार के कटिहार से कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने चर्चा की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि सरकार ने आंकड़े ही पेश नहीं किए हैं. सरकार को अपने ही लक्ष्य पूरी होते नहीं दिख रहे है.
 

12:08 PM (4 सप्ताह पहले)

Lok Sabha Live: वेणुगोपाल ने उठाया सांसदों के निलंबन का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आठ सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया. स्पीकर ने इस पर कहा कि आप वरिष्ठ सदस्य हैं. सदन में सदन के निर्णयों पर चर्चा नहीं होती. आगे से इसका ध्यान रखिएगा.
 

12:05 PM (4 सप्ताह पहले)

अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी संसद की बैठक, राज्यसभा सभापति ने दी जानकारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद में अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी बैठक होगी. राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने से पहले यह जानकारी दी है. सभापति ने कहा कि इस हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार (19 और 20 मार्च) को सदन में अवकाश रहेगा. इसकी भरपाई के लिए अगले हफ्ते शनिवार और रविवार (28 और 29 मार्च) को बैठक होगी.

11:52 AM (4 सप्ताह पहले)

विपक्ष ने नहीं सुना पेट्रोलियम मंत्री का बयान- रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने नोटिस दिया. कहा कि हम शाम चार बजे इस पर बोलेंगे. इधर-उधर की बात बोले. मंत्री का बयान हुआ, विपक्ष ने नहीं सुना. नारेबाजी करते रहे.

Advertisement
11:52 AM (4 सप्ताह पहले)

'अराजकता लाने का प्रयास कर रहा विपक्ष', खड़गे के बयान पर नड्डा का पलटवार

Posted by :- Bikesh Tiwari

नेता सदन जेपी नड्डा ने इस पर आपत्ति की और कहा कि यह शून्यकाल है और एलओपी तीन मिनट बोल चुके हैं. नियम सभी के लिए समान होते हैं. हमें दुख है कि विपक्ष देश में विपत्ति काल में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटते. यह विपत्ति भारत के कारण नहीं आई है. हम सब जानते हैं कि ये क्राइसिस आई है. कांग्रेस का नेता सिलेंडर की होल्डिंग में पकड़ा गया है. ये जनता को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं. ये विपत्ति में देश के साथ खड़ा होने की बजाय देश में अराजकता लाने का प्रयास कर रहे हैं.
 

11:50 AM (4 सप्ताह पहले)

राज्यसभा में खड़गे ने उठाया एलपीजी संकट का मुद्दा, की चर्चा की डिमांड

Posted by :- Bikesh Tiwari

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात परेशानी का सबब बन गए हैं. होटल-ढाबे से लेकर रसोई तक, सब बंद हैं. एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. पांच हजार से अधिक कीमत पर भी लोग खरीद कर रहे हैं. पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है. अफवाहों से सावधान रहें. सरकार जब ईरान में भारतीयों को सावधान रहने के लिए एडवाइजरी जारी कर रही थी, तब सरकार को यह भी साफ करना था कि एनर्जी सिक्योरिटी की तैयारी कितनी है. सरकार को एलपीजी आयात को लेकर तैयारी पहले की गई होती, तो आज हालात इतने बुरे नहीं होते. इंडस्ट्रियल कन्ज्यूमर्स से फर्टिलाइजर्स प्लांट्स तक की सप्लाई लिमिटेड की गई है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये तक बढ़ा दी गई है. अगर सप्लाई इतनी ही स्मूद होती, तो इतनी पाबंदी क्यों लगती. सिलेंडर की बुकिंग वेटिंग पीरियड को बढ़ा दिया गया है. इससे पैनिक बुकिंग और जमाखोरी बढ़ रही है. सरकार को पता था कि हालात बिगड़ सकते हैं, इसे लेकर पहले तैयारी क्यों नहीं की गई. यह पॉलिसी की कमजोरी भी बताता है. उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की डिमांड की.

11:32 AM (4 सप्ताह पहले)

राज्यसभा में टीएमसी ने उठाया चुनाव आयोग के फैसले का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने से पहले टीएमसी के फ्लोर लीडर डेरेक ओ'ब्रायन ने चुनाव आयोग के फैसले का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम सदन की कार्यवाही में डिसरप्शन नहीं चाहते.चुनाव आयोग ने रात के अंधेरे में मुख्य सचिव, गृह सचिव को हटा दिए. चुनाव आयोग को यह अधिकार भी है. डेरेक ने इसके बाद कहा कि हम डिसरप्शन नहीं चाहते और इस फैसले के खिलाफ प्रोटेस्ट करते हुए सदन की कार्यवाही से दिनभर के लिए वॉकआउट कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement