अमीषा पटेल उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो महंगी लाइफस्टाइल जीने के लिए जानी जाती हैं. उनका घर हो या बैग हर चीज यूनिक और लग्जरियस होती है.
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने घर की झलक दिखाई. उन्होंने घर को दुनिया भर की ट्रिप्स से इंस्पायर्ड होकर यूनिक तरीके से डिजाइन किया है.
अमीषा के घर में घुसते ही सबसे पहले एंट्रेंस पर लगे कई सेंटेड कैंडल्स और गणेश जी की मूर्ति पर पड़ती है.
लिविंग रूम स्टाइलिश है, जिसमें अमीषा का लग्जरी और ब्रांड्स के लिए प्यार झलकता है. इसे उन्होंने इटली से मंगवाए यूनिक लैंप्स और चंदेलियर से सजाया है.
अमीषा पटेल ने घर की दीवार को एमएफ हुसैन द्वारा बनी गणेश जी के अलग-अलग अवतारों वाली पेटिंग्स से सजाया हुआ है.
अमीषा ने घर पर कमाल का सिटिंग अरेंजमेंट किया हुआ है. उन्होंने पार्टी करने वालों के लिए लग्जरी बार भी बनाया हुआ है.
अमीषा ने ये साफ किया है कि वो स्मोक नहीं करती हैं और ना ही उनके घर पर स्मोकिंग की परमिशन है.
All Photos: Screengrab