अंबिकापुर (Ambikapur) छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले का एक शहर है, जो जिले का मुख्यालय भी है (Headquarter of Surguja). यह राज्य के सबसे पुराने शहरों में से एक है. अंबिकापुर सरगुजा डिवीजन का मंडल मुख्यालय भी है जिसमें छह जिले सरगुजा, कोरिया, मनेंद्रगढ़, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर शामिल हैं.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ-साथ, भारत में 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे स्वच्छ शहर भी है (Ambikapur Cleanest City).
2011 की जनगणना के अनुसार, अंबिकापुर नगर निगम की जनसंख्या 2,64,575 है और शहरी जनसंख्या 3,43,173 है (Ambikapur Population). नगर पालिका में प्रति 1,000 पुरुषों पर 920 महिलाओं का लिंगानुपात है (Ambikapur Sex Ratio). शहर की साक्षरता दर 88.20 फीसदी है (Ambikapur Literacy).
जिले के अधिकांश इलाके जंगली और पहाड़ी हैं. यहां प्राकृतिक संसाधनों में बॉक्साइट, वन उत्पाद और धान की फसलें शामिल हैं (Ambikapur Economy).
अंबिकापुर के पास मैनपाट एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है. मैनपाट पठार पर स्थित है और जंगलों से घिरा हुआ है. यहां सुंदर पहाड़ी ढलान, जंगल, झरने हैं (Ambikapur Tourist Palce).
अंबिकापुर में रघुनाथ पैलेस स्थित है, जिसे सरगुजा महल के नाम से भी जाना जाता है. यह एक सफेद, दो मंजिला महल है. सरगुजा पैलेस शहरी और ग्रामीण दोनों के लिए सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है. यह महल हर साल दशहरे के दौरान जनता के लिए खुला रहता है. एक पुरानी परंपरा है के अनुसार सरगुजा के शाही परिवार के उत्तराधिकारी दशहरा पर आगंतुकों से मिलते हैं और उनका स्वागत करते हैं और त्योहार का आनंद लेते हैं (Ambikapur Palace).
अंबिकापुर के भिट्ठीकला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाजार से लौट रही महिलाओं को कुचल दिया और ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया.
अंबिकापुर के संजय पार्क से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पार्क के बाड़े में कुत्ते घुस गए और वहां मौजूद वन्यजीवों पर हमला कर दिया. जिससे 15 हिरणों की मौत हो गई. इस घटना से पार्क प्रबंधन पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रसोइयों की हड़ताल का असर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर पड़ता दिख रहा है. रसोइयों के स्कूल नहीं आने पर विभागीय निर्देश के तहत शिक्षक ही मिड डे मील बनाकर बच्चों को खिला रहे हैं.
अंबिकापुर में बाइक के तेज हॉर्न को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. आरोप है कि युवक ने पड़ोसी से बहस के बाद धारदार कैंची से हमला कर दिया, जिससे एक युवक घायल हो गया. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल कैंची भी बरामद कर ली.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में होलिका दहन की रात एक बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को घर के पास पानी की टंकी में छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने गुस्से में हत्या करना स्वीकार किया है.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मनपाट इलाके में एक अनोखा प्राकृतिक phenomenon देखने को मिलता है जहाँ पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है और गाड़ी बिना इंजन हटाए खुद-ब-खुद पहाड़ी पर चढ़ जाती है. इसे स्थानीय लोग सामान्य मानते हैं जबकि वैज्ञानिक इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं. उल्टा पानी, मैग्नेटिक हिल और दलदली जमीन की बातें यहां के रहस्यों को उजागर करती हैं. देखें अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम सतीसेमर स्थित सेंदूर नदी में 29 जनवरी को सीएसएफ में पदस्थ प्रधान आरक्षक की लाश रेत में गड़ी हुई मिली थी.पुलिस ने जब जांच शुरु की तो मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का निकला.पत्नी व उसके प्रेमी ने प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया था.वारदात के दौरान पत्नी रायपुर में थी, जबकि प्रेमी द्वारा उसे धोखे से घटनास्थल पर बुलाया गया था.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से गैंगरेप की घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि काम दिलाने के नाम पर उसका जीजा उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति को युवती और दो युवकों ने चाकू से मारकर हत्या कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने एक आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो युवक अभी फरार हैं. हत्या की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. खाना देर से मिलने पर हुए झगड़े में आरोपी ने लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक पति और उसकी बेटी ने मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. शराब पीने और घर न लौटने पर नाराज पति ने बेटी के साथ मिलकर महिला से मारपीट की. घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छह करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की भ्रष्टाचार की पूरी सच्चाई सामने आई है. यह सड़क रात में बनाई गई और अगले ही दिन नगर निगम के ट्रैक्टर में कूड़े की तरह भर दी गई. इस मामले का खुलासा खबरदार प्रोग्राम में हुआ था, जिसके बाद नेशनल हाइवे से जुड़े उपअभियंता नवीन सिन्हा को निलंबित कर दिया गया.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छह करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क रात के समय नगर निगम के ट्रैक्टर द्वारा कूड़े की तरह भर दी गई. इस घटना ने भ्रष्टाचार और अधिकारियों, नेताओं तथा ठेकेदारों के बीच मिलीभगत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जनता यह जानना चाहती है कि इतने भारी खर्च से बनी सड़क कुछ ही घंटों में क्यों खराब हो गई.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक स्कूल में एक मासूम छात्र को पेड़ से लटकाकर अमानवीय दंड देने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में बच्चा टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका दिखाई दे रहा है. घटना सामने आते ही अभिभावकों में गुस्सा फूट पड़ा है और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी की चौंकाने वाली वारदात हुई. शातिर चोरों ने एक दुकान से करीब 25 लाख रुपये के सैकड़ों मोबाइल चोरी कर लिए. जांच में पता चला कि चोरों ने दुकान के मालिक द्वारा यूट्यूब पर किए गए प्रमोशन वीडियो का फायदा उठाकर प्लानिंग की. सीसीटीवी फुटेज में चोरों की चालाकी और पूरी प्रक्रिया कैद हो गई है.
छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर के गुदड़ी बाजार में स्थित मोबाइल दुकान में चौंकाने वाली घटना हुई है. पुलिस का कहना है कि चोरी की इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हो गए. चोरी का तरीका बेहद शातिराना था. दुकान के मालिक द्वारा यूट्यूब पर किए गए प्रमोशन वीडियो को देखकर चोरों ने पूरी प्लानिंग की थी.
यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की है. यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने की आदत में ऐसा झगड़ा हुआ कि युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली. यह मामला सामने आया तो आसपास हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
मिस्टर मिंट-क्रिप्टो करेंसी घोटाले मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर से डायरेक्टर बल्ली छाबड़ा को गिरफ्तार किया है.
देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मिस्टर मिंट-क्रिप्टो करेंसी घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है. मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने अंबिकापुर के बलविंदर सिंह उर्फ बल्ली छाबड़ा को गिरफ्तार किया है. बलविंदर सिंह इस घोटाले में शामिल डायरेक्टरों में से एक है.
अंबिकापुर में डॉक्टर अभिजीत जैन से 1 साल पुरानी मर्सीडीज कार दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी हुई. आरोपी जैद जाफर खान व उसके साथियों ने किस्तों और नकद में रकम लेकर कार नहीं दी और फरार हो गए. पुलिस ने फरार चल रहे जैद को मुंबई से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने पकड़कर बांध दिया और पिटाई की. मामला पंचायत तक पहुंचा,जहां चौंकाने वाला फैसला लेते हुए महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया. घटना का वीडियो वायरल है.पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई. पंचायत के फैसले पर सोशल मीडिया में बहस जारी है.