scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण हादसा... स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रहीं महिलाओं को कुचला, ड्राइवर समेत 4 की मौत

अंबिकापुर के भिट्ठीकला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाजार से लौट रही महिलाओं को कुचल दिया और ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

Advertisement
X
स्कॉर्पियो की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी.(Photo: Representational)
स्कॉर्पियो की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी.(Photo: Representational)

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने राहगीर महिलाओं को कुचल दिया. घटना NH130 स्थित मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठ्ठीकला में हुई। बताया गया कि बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रही महिलाओं को सामने से आई बेकाबू स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी और फिर ट्रेलर से जा टकराई.

हादसे में स्कॉर्पियो चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल फैल गया.

यह भी पढ़ें: युवक पर कैंची से हमला, अंबिकापुर में हॉर्न बजाने को लेकर छिड़ा था विवाद

हाईवे पर लगा लंबा जाम

भीषण हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. ग्रामीणों की भीड़ और राहत कार्यों के चलते यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने राहगीर महिलाओं को रौंदते हुए ट्रेलर में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चालक और तीन महिलाओं की मौत हुई.

गांव में पसरा मातम

Advertisement

घटना के बाद ग्राम भिठ्ठीकला में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग हादसे से स्तब्ध हैं और पूरे इलाके में तनाव व्याप्त बताया जा रहा है. पुलिस और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement