देश की राजधानी दिल्ली में टेलिकॉम सर्विस की स्थिति जानने के लिए एक टेस्टिंग की गई, जिसके रिजल्ट जारी हो चुके हैं. ये रिजल्ट कई लोगों हैरान कर सकते हैं. ये टेस्टिंग भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने की है.
रिजल्ट में बताया है कि दिल्ली में कौन सा नेटवर्क सबसे बेस्ट है और किसके साथ सबसे ज्यादा कॉल ड्रॉप की प्रॉब्मम हैं. रिजल्ट में ये भी बताया है कि सबसे फास्ट इंटरनेट स्पीड कौन सा नेटवर्क दे रहा है.
TRAI ने ऐसे की है टेस्टिंग
TRAI ने डेटा और कॉलिंग पर भी टेस्टिंक की है
TRAI ने कॉलिंग और डेटा को लेकर भी टेस्टिंग की है. वह 2G, 3G, 4G और 5G पर कैसे काम करते हैं. इससे अलग-अलग हैंडसेट यूजर्स का एक्सपीरियंस सामने आया है. इन रिजल्ट को टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को भेजा जा चुका है ताकि वह सुधार कर सकें.
वॉयस परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड पर सबसे पीछे MTNL है- रिजल्ट
नेटवर्क ऑटो-सेलेक्शन मोड में कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR) पर भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के लिए 100 परसेंट. दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो को 99.22 परसेंट का आकड़ा मिला है. MTNL के लिए 82.82 परसेंट रही है.
कॉल सेटअप समय में वोडाफोन आइडिया (0.56 सेकंड) और रिलायंस जियो (0.63 सेकंड) में सबसे तेज रहा. इसके बाद एयरटेल (0.79 सेकंड) रहा और MTNL में यह 3.20 सेकंड दर्ज किया गया.
कॉल ड्रॉप में कौन किस पॉजिशन पर
ड्रॉप कॉल रेट में वोडाफोन आइडिया में शून्य, एयरटेल में 0.39% और रिलायंस जियो में 0.53% जबकि MTNL में यह 6.34% रहा है.
स्पीच क्वालिटी, जिसको Mean Opinion Score (MOS) के जरिए मांपा जाता है. रिलायंस जियो (4.46) और वोडाफोन आइडिया (4.40) में बेहतर रही, इसके बाद एयरटेल (4.03) रहा है. इस कैटेगरी में MTNL का स्कोर 2.75 रहा, जो खराब यूजर्स एक्सपीरियंस को दिखाता है.
डेटा स्पीड में कौन सबसे आगे
TRAI ने रिजल्ट में बताया है कि Jio और Airtel आगे हैं, जबकि MTNL केवल 3G तक सीमित. कंपनियों की एवरेज डाउनलोड स्पीड बताई है.
अपलोड स्पीड पर बात करें तो Airtel में औसतन 31.39 Mbps, रिलायंस जियो में 23.93 Mbps और वोडाफोन आइडिया में 11 Mbps रही. MTNL की अपलोड स्पीड 1.04 Mbps रही.
हॉटस्पॉट स्थानों पर 5G स्पीड में बड़ा अंतर है
रिलायंस जियो की 361.84 Mbps डाउनलोड और 31.96 Mbps अपलोड स्पीड रिकॉर्ड की गई है. वहीं एयरटेल ने 214.10 Mbps डाउनलोड और 29.95 Mbps अपलोड दर्ज किया. वोडाफोन आइडिया का 5G प्रदर्शन कम रहा और वह 44.13 Mbps डाउनलोड और 29.46 Mbps अपलोड स्पीड रही है.
घनी आबादी वाले इलाकों में कैसा है नेटवर्क?
TRAI के इस रिजल्ट में भजनपुरा, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, गांधी नगर, कृष्णा नगर, आनंद विहार, पटपड़गंज, आई.पी. एक्सटेंशन, मयूर विहार फेज III और खिचड़ीपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया.
इंस्टीट्यूट और पब्लिक प्लेस में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (मयूर विहार फेज 1), भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज (शकरपुर), चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन, कड़कड़डूमा कोर्ट, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (पटपड़गंज), शाहदरा मेट्रो स्टेशन और V3S मॉल (लक्ष्मी नगर) शामिल रहे.
8 जनवरी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी, गांधी नगर मार्केट और स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में वॉक टेस्ट किए गए, ताकि भीड़भाड़ वाले पैदल क्षेत्रों में नेटवर्क परफॉर्मेंस को समझा जा सके.
TRAI की टेस्टिंग में डिवाइस और नेटवर्क आदि को उन रियल कंडिशन में टेस्ट किया गया है, जहां आमतौर पर आम लोग करते हैं. इससे कस्टमर्स के असली एक्सपीरियंस को दिखाने की कोशिश की गई है.