scorecardresearch
 

स्मार्ट मीटर में भी लगा होता है SIM कार्ड! जानिए कैसे करता है काम

स्मार्ट बिजली मीटर सिर्फ बिजली की खपत नहीं गिनता, बल्कि बिजली विभाग तक इसकी जानकारी भी पहुंचा सकता है. इसके लिए कई स्मार्ट मीटर में SIM कार्ड या दूसरी कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है. जानिए स्मार्ट मीटर में SIM कार्ड कैसे काम करता है और इससे बिजली विभाग को क्या फायदा मिलता है.

Advertisement
X
स्मार्ट बिजली मीटर और SIM कार्ड की मदद से कैसे बिजली की खपत का डेटा बिजली विभाग तक पहुंचता है? (Photo: AI)
स्मार्ट बिजली मीटर और SIM कार्ड की मदद से कैसे बिजली की खपत का डेटा बिजली विभाग तक पहुंचता है? (Photo: AI)

आपके मोबाइल फोन में तो SIM कार्ड लगा ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगे स्मार्ट बिजली मीटर में भी सिम कार्ड हो सकता है? जी हां, कई स्मार्ट मीटर में SIM कार्ड या सिम जैसी कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है.

इसकी मदद से बिजली मीटर बिना किसी कर्मचारी के घर आए ही बिजली की खपत की जानकारी बिजली विभाग तक पहुंचा सकता है. लेकिन आखिर यह सिम कार्ड काम कैसे करता है और इससे बिजली विभाग को क्या फायदा मिलता है? आइए जानते हैं इसके बारे में.

स्मार्ट मीटर में क्यों लगाया जाता है SIM कार्ड?

पहले के बिजली मीटर में रीडिंग देखने के लिए कर्मचारी को घर आना पड़ता था. इसके बाद मीटर की रीडिंग के हिसाब से बिजली का बिल तैयार किया जाता था. लेकिन स्मार्ट मीटर में यह काम अपने आप हो सकता है.

कुछ स्मार्ट मीटर में मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने के लिए सिम कार्ड लगाया जाता है. यह ठीक उसी तरह काम करता है, जैसे आपके फोन में लगा SIM मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होता है. फर्क सिर्फ इतना है कि फोन से आप कॉल और इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, जबकि स्मार्ट मीटर इस नेटवर्क की मदद से बिजली की खपत से जुड़ा डेटा भेजता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! पुलिस ने दी चेतावनी

कैसे काम करता है स्मार्ट मीटर का SIM कार्ड?

स्मार्ट मीटर लगातार या तय समय पर बिजली की खपत से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करता है. इसमें यह जानकारी शामिल हो सकती है कि कितनी बिजली इस्तेमाल हुई है और मीटर से जुड़ी दूसरी जरूरी जानकारी क्या है.

इसके बाद मीटर में लगा कम्युनिकेशन सिस्टम मोबाइल नेटवर्क या किसी दूसरे उपलब्ध नेटवर्क की मदद से यह डेटा बिजली विभाग के सिस्टम तक भेजता है. वहां से मिली जानकारी के आधार पर बिजली की खपत पर नजर रखने और बिल तैयार करने में मदद मिलती है. हर स्मार्ट मीटर में सिम कार्ड होना जरूरी नहीं है. कुछ मीटर मोबाइल नेटवर्क के बजाय दूसरे कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें: 10, "₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

बिजली विभाग को क्या होता है फायदा?

स्मार्ट मीटर में इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिजली विभाग को मीटर की रीडिंग लेने के लिए हर घर में कर्मचारी भेजने की जरूरत कम हो जाती है. इससे रीडिंग में होने वाली गलतियों को कम करने और बिजली की खपत का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलती है.

Advertisement

इसके अलावा, कुछ स्मार्ट मीटर में बिजली की सप्लाई को दूर से कंट्रोल करने के फीचर्स भी होते हैं. यह सुविधा मीटर के मॉडल और बिजली विभाग की व्यवस्था पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: गीजर चलाने से पहले जरूर करें ये काम, जानलेवा साबित होगी ये कॉमन सी गलती

क्या स्मार्ट मीटर का सिम भी रिचार्ज करना पड़ता है?

यह सवाल भी आपके मन में आ सकता है. दरअसल, स्मार्ट मीटर में इस्तेमाल होने वाला SIM आम मोबाइल सिम की तरह नहीं होता, जिसे आपको खुद रिचार्ज करना पड़े. आमतौर पर इसकी कनेक्टिविटी और उससे जुड़ी व्यवस्था बिजली विभाग या संबंधित सर्विस प्रोवाइडर संभालते हैं.

इसलिए अगर आपके घर में स्मार्ट मीटर लगा है, तो उसमें SIM कार्ड होने पर भी आपको अलग से मोबाइल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होती. इसकी व्यवस्था अलग-अलग बिजली कंपनियों के हिसाब से बदल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement