जहां गर्मियों के दिनों में बहुत से लोगों के घरों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल होता है. वहीं, सर्दियों में अधिकतर घरों में गीजर का इस्तेमाल होता है. दोनों ही सामान इलेक्ट्रिसिटी पर काम करते हैं और लोगों को सुविधा देते हैं. दोनों में सावधानी भी बरतनी जरूरी है, नहीं तो ये दोनों ही जानलेवा तक साबित हो सकते हैं.
साल 2026 में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में AC की वजह से लोगों का जान तक गंवानी पड़ी है. उसी तरह से इलेक्ट्रिक गीजर और गैस पर चलने वाले गीजर हैं. बीते कुछ साल में ढेरों गीजर फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ लोगों ने तो जान गंवाई है.
AC की तरह गीजर की सर्विंग जरूरी
AC की तरह ही गीजर की भी सर्विसिंग जरूरी है. अक्सर बहुत से लोग गीजर को बिना सर्विसिंग या उसको बिना चेक किए ही ऑन कर देते हैं. ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है.
कौन सा गीजर ज्यादा सेफ है?
आमतौर पर गीजर बिजली और गैस पर काम करते हैं. जहां इलेक्ट्रिसिटी पर काम करने वाला गीजर बिजली का झटका मार सकता है. वहीं, गैस पर चलने वाला गीजर घर में आग तक लगा सकता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में पहली बार गीजर चालू करने से पहले कर लें ये काम, एक छोटी गलती बन सकती है जानलेवा
गैस गीजर कई बार खतरनाक गैस भी बनाता है. अक्सर बाथरूम या जहां पर गैस गीजर का जहां इस्तेमाल हो रहा है और वहां पर प्रॉपर वेंटीलेशन नहीं है, तो यह खतरनाक साबित होगा.
इलेक्ट्रिस गीजर, असल में गैस गीजर की तुलना में सुरक्षित है. घरों में इलेक्ट्रिक शॉक से बचाने के लिए MCB आदि लगी होती हैं. तेज बिजली झटका लगने से पहले MCB पावर सप्लाई को रोक देती हैं.