प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के फाउंडर के साथ मुलाकात की है, जिनके नाम पवन चंदना और नागा भरत डाका है. प्रधानमंत्री ने इनके साथ बातचीत की है और उनकी कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के ऑफिशियल X अकाउंट पर मौजूद पोस्ट को रिपोस्ट किया और बताया है कि पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात कर बातचीत की.
सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बातचीत में विक्रम-1 की सफलता बातचीत का मुख्य विषय रहा है. साथ ही कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई है.
PM नरेंद्र मोदी का पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट करके बताया है कि स्काईरूट की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकर उन्हें बेहद खुशी हुई है.
प्रधानमंत्री ने बताया है कि दोनों की ऊर्जा और सकारात्मक सोच भारत के तेजी से आगे बढ़ रहे प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम की जीवंत भावना को दिखाता है. प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
यह भी पढ़ें: कम बजट वालों की हो गई मौज! ₹15 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन
स्काईरूट एयरोस्पेस क्या है?
स्काईरूट एयरोस्पेस, असल में एक हैदराबाद स्थित एक भारतीय प्राइवेट एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरर और कमर्शियल लॉन्चर की सेवा देते हैं. इसकी शुरुआत साल 2018 में पूर्व वैज्ञानिकों और पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी.