scorecardresearch
 

नौकरी गई, सिस्टम लॉक हुआ… Oracle की छंटनी के बाद CEO की सलाह पर क्यों भड़के लोग?

ओरैकल ने कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया है और भारत में करीब 12 हजार लोगों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी है. इसी बीच परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का एक बयान चर्चा में है और बहुत से लोगों ने उनके बयान की आलोचना भी की है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Oracle ने की छटनी. (Photo : Pexels)
Oracle ने की छटनी. (Photo : Pexels)

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम प्रोवाइडर ओरैकल (Oracle) ने भारत में करीब 12 हजार लोगों को नौकरी से हटा दिया है. आने वाले दिनों में दुनियाभर से और भी लोगों को कंपनी बाहर का रास्ता दिखाएगी, जिनकी संख्या करीब 30 हजार तक होने की आशंका है. इसी बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) स्टार्टअप परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का एक बयान चर्चा में है. 

अरविंद श्रीनिवास ने ऑल इन पॉडकास्ट में कहा है कि AI की वजह से जिन लोगों की नौकरी गईं हैं. वे इसको एक मौके के तौर पर लें और खुद का बिजनेस शुरू करें. फिर छंटनी का दंस सह चुके लोगों ने अरविंद श्रीनिवास के बयान की आलोचना की. 

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग अरविंद श्रीनिवास के बयान की आलोचना कर रहे हैं. साथ ही बोल रहे हैं कि बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं होता है.

यूजर्स का कहना है कि 'बस बिज़नेस कर लो' कहना बहुत आसान है. मगर हर किसी के पास रिसोर्स, मनी और सपोर्ट नहीं होता है. यह एक बड़ी समस्या है और इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए. 

Oracle ने भारत में बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी है, जिसका असर करीब 12 हजार कर्मचारियों पर नजर आया है. आने वाले दिनों में ये संख्या बढ़ेगी. रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में कंपनी करीब 30 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CIA से शुरू हुई कंपनी, भारत में 12 हजार लोगों को जॉब से निकाला, Oracle की कहानी चौंका देगी

कई लोगों को सुबह-सुबह आया मैसेज  

बहुत से लोगों को सुबह 6 बजे ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि ओरैकल लीडरशिप की तरफ से ईमेल किया गया है. इसमें लोगों को बताया गया है कि उनका रोल खत्म होने जा रहा है. साथ ही कई लोगों का सिस्टम लॉक कर दिया गया. 

ओरैकल कंपनी क्या है? 

ओरेकल एक अमेरिका बेस्ड कंपनी है और दुनियाभर में इसके कर्मचारी और ऑफिस हैं. ये कंपनी मुख्य रूप से डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, क्लाउंड कंप्यूटर और एंटरप्राज सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराती है. 

यह भी पढ़ें: AI ने छीनी 12 हजार नौकरियां! Oracle की छंटनी के बीच चर्चा में परप्लेक्सिटी CEO का ये बयान

ओरैकल में छंटनी क्यों हो रही है?  

ओरैकल कंपनी बिजनेस स्ट्रक्चर को बदलते हुए खर्चे को कम करना चाहती है. साथ ही AI और ऑटोमेशन की तरफ फोसस बढ़ना चाहती है, जिसकी वजह से कंपनी ने वर्कफोर्स में कटौती की है. इसकी वजह से ट्रेडिशनल रोल्स पर असर दिखाई दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement