scorecardresearch
 

Methi Palak Chilla Recipe: सुबह नाश्ते में झटपट बनाएं मेथी-पालक का टेस्टी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

Methi Palak Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी मेथी-पालक से बना चीला ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप नाश्ते में झटपट टेस्टी और हेल्दी चीला तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
मेथी-पालक चीला बनाने की आसान रेसिपी (Photo- ITG)
मेथी-पालक चीला बनाने की आसान रेसिपी (Photo- ITG)

Methi Palak Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. ऐसे में नाश्ते में कुछ ऐसा हो जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो मन खुश हो जाता है. ऐसा ही एक टेस्टी और हेल्दी डिश है मेथी-पालक का चीला. यह बेसन, हरी पत्तेदार सब्जियों और मसालों से तैयार होता है. मेथी और पालक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ डाइट में कई जरूरी पोषक तत्व भी जोड़ते हैं.

इसे घर पर बनाना आसान है और आप इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को नाश्ते में परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं मेथी-पालक चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप मेथी के पत्ते

1 कप पालक के पत्ते

1 प्याज, बारीक कटा हुआ

1 टमाटर, बारीक कटा हुआ

1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

आधा छोटी चम्मच अजवाइन

1 छोटी चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन

3 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

आधा छोटी चम्मच गरम मसाला

आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर

2 कप बेसन

आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

जरूरत के अनुसार पानी

जरूरत के अनुसार तेल

मेथी-पालक चीला बनाएं कैसे?

  1. मेथी-पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले मेथी और पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. पानी निकालने के बाद दोनों को बारीक काट लें. अब एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें कटे हुए मेथी और पालक के पत्ते मिला दें.
  2. इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें. अब बारीक कटा प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिला दें. स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि बेसन में गांठें न रहें.
  4. चीला बनाने के लिए तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. अब एक बड़े चम्मच की मदद से घोल तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें. मध्यम आंच पर चीले को पकने दें. किनारों पर थोड़ा तेल डालें. जब चीला नीचे से सुनहरा और अच्छी तरह पक जाए, तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  5. इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें. गरमागरम मेथी-पालक चीले को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement