scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले बुध-शुक्र अस्त, ये 4 राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदम

29 अक्टूबर को करवा चौथ से पहले ही तुला राशि में बुध और शुक्र अस्त हो गए हैं. ज्योतिष में शुक्र को दांपत्य सुख, आकर्षण, सौन्दर्य और प्रेम के कारक माना गया है. जबकि बुध को बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है. बुध और शुक्र का अस्त होना चार राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
जानें, शुक्र और बुध अस्त होकर किन राशियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. (Photo: ITG)
जानें, शुक्र और बुध अस्त होकर किन राशियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. (Photo: ITG)

29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखेंगी. संयोगवश करवा चौथ से पहले बुध और शुक्र दोनों ग्रह अस्त चल रहे हैं. ज्योतिष में शुक्र को दांपत्य सुख, आकर्षण, सौन्दर्य और प्रेम के कारक माना गया है. जबकि बुध को बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि करवा चौथ जैसे शुभ पर्व से पहले बुध और शुक्र का अस्त होना कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है. इसलिए ज्योतिषविदों ने इन राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी है.

मेष राशि
शुक्र-बुध के अस्त होने के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. व्यापार में भी गिरावट आ सकती है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला निजी जीवन में मुश्किलें बढ़ाएगा. किसी भी मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. अपनी बात कहने के साथ पार्टनर की राय भी समझें. शांतिपूर्वक बातचीत करने से मतभेद दूर करने में मदद मिल सकती है.
उपाय- बुधवार को हरी मूंग का दान करें.

कर्क राशि
क्रोध-अहंकार घर की शांति बिगाड़ सकता है. इसलिए इसका त्याग करें. भावनात्मक उम्मीदें बढ़ने से छोटी बातें भी परेशान कर सकती हैं. ऐसे में कोई प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी बात समझने की कोशिश करें. जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को भी महत्व दें. धैर्य रखने और एक-दूसरे को समझने से घरेलू तनाव कम किया जा सकता है.
उपाय- 5 छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और मिश्री का दान करें.

Advertisement

सिंह राशि
इस राशि में केतु विराजमान है. इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. दो अस्त ग्रह आपके वाणी-व्यवहार पर बुरा असर डालेंगे. किसी बात से बुरा लगने पर तुरंत जवाब देने के बजाय सोचने के लिए समय लें. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. अपनी बात पर अड़े रहने से विवाद बढ़ सकता है. जीवनसाथी की राय सुनें और उनके नजरिए को भी समझने का प्रयास करें.
उपाय- ॐ बुं बुधाय नमः या ॐ बुधाय नमः मंत्र का जाप करें.

तुला राशि
शुक्र और बुध तुला राशि में ही अस्त हुए हैं. ऐसे में काम की व्यस्तता आपके वैवाहिक जीवन के लिए चुनौती बन सकती है. प्रेम और दांपत्य संबंध प्रभावित हो सकते हैं. पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं. कामकाज के बीच जीवनसाथी के लिए समय निकालें. किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने के लिए एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनें. शांत बातचीत से रिश्ते में बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिल सकती है.
उपाय- शुक्रवार के दिन ॐ शुं शुक्राय नमः या ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement