scorecardresearch
 

200MP के 3 कैमरे वाला OPPO फोन भारत में लॉन्च को तैयार, कीमत ₹2.40 लाख तक!

Oppo Find X10 Pro Max Launch: भारत में ओपो का सबसे महंगा स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है. सवाल ये है कि क्या इस फोन की कीमत 2.5 लाख रुपये तक जाएगी? आइए जानते हैं.

Advertisement
X
Oppo Find X10 Pro Max
Oppo Find X10 Pro Max

OPPO ने हाल ही में 200-200 मेगापिक्स के तीन कैमरों के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया था. अभ कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके पीछे तीन 200MP कैमरे मिलेंगे. कंपनी की Find X10 सीरीज 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने वाली है. इसका सबसे महंगा मॉडल OPPO Find X10 Pro Max कैमरे के मामले में खास होने वाला है.

इसमें 200MP का मेन कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. यानी दूर की चीजों की फोटो खींचने से लेकर बड़े नजारे कैप्चर करने तक, तीनों कैमरों में हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर होंगे.

यह भी पढ़ें: सैमसंग का दिवाली धमाका: AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट, बचा सकते हैं 20 हजार से भी ज्यादा

लेकिन इस फोन की चर्चा सिर्फ कैमरे की वजह से नहीं है. इसकी कीमत को लेकर भी कई रिपोर्ट सामने आई हैं. कुछ रिपोर्ट में इसकी कीमत करीब 1.60 लाख से 1.90 लाख रुपये तक बताई गई है, जबकि एक लीक में रिटेल बॉक्स पर ₹2,39,999 का MRP दिखने का दावा किया गया है.

OPPO Find X10 Pro Max में मिलेंगे तीन 200MP कैमरे

OPPO के मुताबिक, Find X10 Pro Max में कंपनी ने Hasselblad के साथ मिलकर कैमरा सिस्टम तैयार किया है. फोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा.

Advertisement

आम तौर पर स्मार्टफोन में मुख्य कैमरे का रिजॉल्यूशन ज्यादा होता है, जबकि अल्ट्रा-वाइड और जूम कैमरे में कम मेगापिक्सल मिलते हैं. OPPO इस फोन में तीनों कैमरों को 200MP सेंसर के साथ ला रही है.

यह भी पढ़ें: ₹2.20 लाख का Vivo X Fold 6 लॉन्च, 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी, सैमसंग को मिलेगी टक्कर

इसका फायदा अलग-अलग तरह की तस्वीरें खींचते समय मिल सकता है. मुख्य कैमरा रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए होगा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा वाइड और ग्रुप फोटो लेने में काम आएगा, जबकि टेलीफोटो कैमरा दूर की चीजों को करीब से कैप्चर करने में मदद करेगा. कंपनी ने कैमरा सिस्टम के साथ LUMO True Image Engine भी दिया है, जो फोटो में रंग, रोशनी और बारीकियों को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए काम करता है.

फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा. वीडियो बनाने वालों के लिए भी इसमें खास फीचर हैं. कंपनी के मुताबिक, Pro Max के तीनों रियर कैमरे 4K रिजॉल्यूशन पर 120 फ्रेम प्रति सेकंड और 8K रिजॉल्यूशन पर 30 फ्रेम प्रति सेकंड तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. 

8000mAh की बैटरी और 144Hz स्क्रीन

OPPO Find X10 Pro Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह सामान्य इस्तेमाल में एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है. फोन में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है. 

Advertisement

फोन में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की जानकारी सामने आई है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. आसान भाषा में समझें तो स्क्रीन पर स्क्रॉल करना, गेम खेलना और एनिमेशन देखना ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है. हालांकि, हर ऐप या वीडियो में 144Hz का पूरा फायदा मिलना जरूरी नहीं है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा. OPPO के मुताबिक, यह 2nm तकनीक पर बना चिपसेट है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement