अब भारतीय सीसीटीवी कैमरा और अन्य सिक्योरिटी डिवाइस में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिपसेट का यूज किया जाएगा. आने वाले दिनों में भारत के सिक्योरिटी कैमरों में Vision SoC सेमीकंडक चिप का इस्तेमाल किया जाएगा.
इसके लिए चेन्नई बेस्ड फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी माइंडग्रो टेक्नोलॉजी ने प्रामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ एक अहम समझौता किया है.
Vision SoC चिपसेट को पहली बार कमर्शियली तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इन चिप्स का इस्तेमाल कंपनी अपने सुरक्षा प्रोडक्ट में इस्तेमाल करेगी. इस दौरान माइंडग्रो टेक्नोलॉजी के को-फाउंडर और सीईओ शाश्वत टीआर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जहां पर उन्होंने चीनी कैमरों पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय चिपसेट Vision SoC की जानकारी शेयर की थी.
यह भी पढ़ें: आपके घर का CCTV कैमरा भी हो सकता है हैक! एक छोटी गलती लीक कर सकती है प्राइवेट वीडियो
उन्होंने बताया है कि सीसीटीवी और सिक्योरिटी कैमरों में इस्तेमाल होने वाली सेमीकंडक्टर चिपसेट बनाने के वे बहुत ही करीब पहुंच चुके हैं. अब उन्होंने अपनी चिपसेट के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए प्रामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता कर लिया है.
Vision SoC एक किफायती चिपसेट है
शाश्वत टीआर ने अपने पुराने वीडियो में बताया था कि Vision SoC एक किफायती चिपसेट है. साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे, जो सीसीटीवी कैमरे को न सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा देगी. साथ ही इसमें सेंसर को कंट्रोल करने की काबिलियत शामिल है.
यह भी पढ़ें: Qubo ने लॉन्च किए CCTV और कार डैशकैम, सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं चोरी होने से भी बचाएंगे!
चिपसेट कई टास्क को कंप्लीट कर सकेगा
शाश्वत टीआर ने बताया है कि उनका यह चिपसेट कई टास्क को कंप्लीट कर सकता है. इसमें इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो एनकॉडिंग और डेटा ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है.
पुराने वीडियो में उन्होंने बताया है कि सरकार का जोर इस बात पर है कि संवेदनशील निगरानी डेटा का गलत इस्तेमाल ना किया जाए. साथ ही उनकी सिक्योरिटी सुनिश्चित की जा सके.
उन्होंने बताया है कि माइंडग्रोव के मौजूदा चिप प्रोटोटाइप में पहले से ही कई जरूरी सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं. वहीं, कंपनी CCTV से जुड़े व्यापक कार्यों और जरूरतों को पूरा करने के लिए नई Vision SoC चिप सीरीज भी डेवलप कर रही है.