scorecardresearch
 

कमाल का है रोबोट फोन, खुद आपको ट्रैक करेगा कैमरा, देखें वीडियो

Honor का रोबोट फोन में गिंबल कैमरा मिलता है. यह रोबोट आर्म के साथ आता है, जो फेस डिटेक्ट करता है. ऐसे में अगर यूजर्स चलता फिरते कोई वीडियो बनाना चाहते हैं, तो यह शख्स की मूमेंट के साथ काम करता है.

Advertisement
X
Honor Robot Phone का कैमरा फेस को डिटेक्ट करता है. (Photo: YouTube/Honor)
Honor Robot Phone का कैमरा फेस को डिटेक्ट करता है. (Photo: YouTube/Honor)

रोबोट फोन को लेकर बहुत से लोग उत्सुक हैं, जिसको Honor पहले ही लॉन्च कर चुका है. हालांकि अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो एक शख्स ने स्मार्टफोन के सबसे बड़े फीचर को दिखाया है. 

रोबोट फोन के अंदर का कैमरा ऑन करते ही बैक पैनल से एक गिंबल कैमरा बाहर आ जाता है. यह कैमरा इंसानों को फॉलो करता है, साथ ही अगर फोन हिलता है, उसके बावजूद मोबाइल से स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड होगा. यह अपने तरह का एक यूनिक फोन है. 

Robot Phone फोन में 200MP का कैमरा माउंट इस्तेमाल किया है, जिसको रोबोटिक आर्म में लगाया गया है. यह बैक पैनल पर लोगों को खुद ब खुद ट्रैक करता है. सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पर पोस्ट हुआ है. 

रोबोट फोन का वीडियो 


Honor रोबोट फोन के स्पेसिफिकेशन्स 

Honor का रोबोट इस साल अगस्त में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है. इस फोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड MagicOS10 पर काम करता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

Honor रोबोट फोन का कैमरा 

Honor रोबोट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो गिम्बल कैमरा सिस्टम के साथ आता है. इसमें सेकेंडरी कैमरा भी 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है. 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया है. 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है. 

यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स

Honor रोबोट फोन 

Honor रोबोट फोन में 7060mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है. इसमें 50W वायरलेस चार्जर सपोर्ट भी मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement