Google के जीमेल का पासवर्ड भूल गए हैं और उसपर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फोन रिकवरी पास में नहीं है. ये एक बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है. लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए गूगल अब एक नए फीचर लेकर आया है, जिसका नाम सेल्फी वीडियो है.
सेल्फी वीडियो की मदद से यूजर्स को एक शॉर्ड वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. फिर उस वीडियो से जीमेल यूजर्स अपनी ऑथेंटिसिटी को साबित कर पाएगा और पासवर्ड भी रिकवर कर पाएगा. इसकी जानकारी खुद गूगल ने ब्लॉगपोस्ट पर दी है.
गूगल के मुताबिक, सेल्फी वीडियो उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो यूजर्स अपने जीमेल का दोबारा एक्सेस हासिल करना चाहते हैं. पासवर्ड रिकवरी के दौरान अगर उनके पास स्टैंडर्ड साइन इन ऑप्शन उपलब्ध नहीं है तो वे वीडियो सेल्फी का ऑप्शन चुन सकते हैं.
भविष्य में अगर कोई यूजर अपना जीमेल पासवर्ड भूल जाते हैं और वह अकाउंट को रिकवर करना चाहते हैं. ऐसे में गूगल सेल्फी वीडियो फीचर उन लोगों के लिए बड़े ही काम का साबित होगा.
यह भी पढ़ें: Galaxy Fold8 Ultra First Impression: सैमसंग का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन, शुरुआती यूज में कैसा है?
गूगल सेल्फी वीडियो फीचर कैसे काम करेगा?
गूगल का सेल्फी वीडियो फीचर यूज करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को सेटअप के दौरान एक शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. गूगल इस वीडियो को सेल्फी कैमरा की मदद से रिकॉर्ड करेगा और एक बार प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद वह वीडियो रेफ्रेंस के लिए सेव हो जाएगा.
एक बार रेफ्रेंस वीडियो सेव होने के बाद आगे जब भी Forget Password चुनेंगे या स्टैंडर्ड मैथेड से साइनइन नहीं कर पाएंगे, तो गूगल उसके बाद एक वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा, जो गूगल अकाउंट को ऑथेंटिकेट करने का करेगा.
गूगल ने बताया है कि सेल्फी वीडियो के दौरान यूजर्स को अपना लाइव वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. इसमें फोटो या पहले रिकॉर्डेड वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: टेकऑफ के दौरान स्मार्टफोन को Airplane Mode पर डालने को क्यों कहा जाता है? जानिए सच
डीपफेक को भी पकड़ सकेगा ये फीचर
गूगल ने बताया है कि इस नए वीडियो ऑथेंटिकेशन के अंदर मल्टीपल सिक्योरिटी लेयर होती हैं. यह सिर्फ रियल वीडियो को ही ऑथेंटिकेट करेगा और डीपफेक वीडियो को भी पहचान सकेगा.