scorecardresearch
 

जिस गेम का था इंतजार, उसकी हुई वापसी! Free Fire India डाउनलोड करने का तरीका जानें

FreeFire India Download: भारत में फ्री फायर इंडिया लॉन्च हो चुका है. कई सालों से गेमर्स को इसका इंतजार था. ये अब भारत में उपलब्ध हो चुका है. दिवाली के मौके पर कंपनी ने खास कैंपेन का भी ऐलान किया है.

Advertisement
X
FreeFire India लॉन्च
FreeFire India लॉन्च

Free Fire खेलने वालों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. Garena ने भारत में Free Fire India लॉन्च कर दिया है. यह गेम 28 अक्टूबर 2026 से Android और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है. खास बात यह है कि इसे मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है. कंपनी ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिवाली कैंपेन, सुरक्षित गेमिंग के फीचर्स और अलग-अलग क्षमता वाले स्मार्टफोन पर गेम चलाने की सुविधा पर भी ध्यान दिया है. 

Free Fire की भारत में वापसी का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. फरवरी 2022 में ओरिजिनल Free Fire पर भारत में रोक लगने के बाद भी इसके कई खिलाड़ी Free Fire MAX खेलते रहे. Garena ने अगस्त 2023 में भारतीय यूजर्स के लिए अलग वर्जन Free Fire India लाने का ऐलान किया था. उस समय गेम 5 सितंबर 2023 को लॉन्च होने वाला था, लेकिन कंपनी ने आखिरी समय पर इसकी रिलीज टाल दी थी. अब करीब तीन साल बाद यह गेम भारतीय बाजार में लौट आया है.

Free Fire India को फोन में कैसे डाउनलोड करें?

Free Fire India को डाउनलोड करने के लिए Android यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स Apple App Store पर जा सकते हैं. वहां Free Fire India सर्च करके Garena की ओर से पब्लिश्ड ऑफिशियल गेम चुनें और इंस्टॉल का विकल्प दबाएं. गेम डाउनलोड करने के लिए कोई कीमत नहीं देनी होगी, लेकिन इसके अंदर कुछ चीजों की खरीदारी के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. 

Advertisement

गेम डाउनलोड करते समय पब्लिशर का नाम जरूर जांचें. किसी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि ऐसी फाइल्स में गलत ऐप या सुरक्षा से जुड़ा खतरा हो सकता है. अगर आपके ऐप स्टोर पर गेम तुरंत दिखाई नहीं देता, तो कुछ समय बाद दोबारा जांच सकते हैं.

Free Fire India में क्या नया मिलेगा?

Free Fire India में पहले की तरह बैटल रॉयल गेमप्ले मिलेगा. इसमें खिलाड़ी मुकाबले में उतरते हैं और आखिरी तक टिके रहने की कोशिश करते हैं. Garena ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए स्थानीय ट्रेडिशन और समुदायों से जुड़े गेम इवेंट भी रखे हैं. लॉन्च के साथ एक खास दिवाली कैंपेन शुरू किया गया है, जो 15 नवंबर 2026 तक चलेगा.

कंपनी का कहना है कि गेम को अलग-अलग क्षमता वाले स्मार्टफोन पर चलाने के लिए बेहतर बनाया गया है. इससे उन खिलाड़ियों को भी गेम खेलने का मौका मिल सकता है, जिनके पास महंगे या ज्यादा पावरफुल फोन नहीं हैं.

गेम में कौन-कौन से कैरेक्टर, मोड और दूसरे फीचर्स उपलब्ध हैं, इसकी पूरी लिस्ट कंपनी की लॉन्च घोषणा में नहीं दी गई है. इसलिए पुराने वर्जन के सभी फीचर्स नए भारतीय वर्जन में बिल्कुल वैसे ही मिलने की गारंटी नहीं माननी चाहिए.

बच्चों के लिए Free Fire India में क्या नियम हैं?

Advertisement

इस बार Garena ने गेम में सुरक्षित तरीके से खेलने पर भी जोर दिया है. कंपनी के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी होगी. गेम में ब्रेक लेने की याद दिलाने वाले फीचर, खेलने के समय की सीमा और गेम के अंदर खर्च को कंट्रोल करने के भी ऑप्शन्स भी शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, गेम में रोज खेलने की मैक्सिमम लिमिट छह घंटे रखी गई है, जबकि 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए यह लिमिट तीन घंटे है. नाबालिग यूजर्स को रजिस्ट्रेशन के दौरान माता-पिता या गार्जियन के मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन भी करनी होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement