scorecardresearch
 

Blaupunkt ने लॉन्च किया दमदार ऑडियो सिस्टम, कम कीमत में मिलेगा 350W का साउंड

Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपना नया ऑडियो सिस्टम लॉन्च कर दिया है, जो दमदार आउटपुट के साथ आता है. कंपनी ने कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला ऑडियो सिस्टम लॉन्च किया है. इसमें 350W का साउंड आउटपुट मिलेगा. कंपनी ने की मानें तो इस ऑडियो सिस्टम को पार्टी स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement
X
Blaupunkt का ऑडियो सिस्टम 350W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. (Photo: Blaupunkt)
Blaupunkt का ऑडियो सिस्टम 350W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. (Photo: Blaupunkt)

जर्मन ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने टोटल एंटरटेनमेंट सिस्टम SBW CHICAGO HT5.1 लॉन्च किया है, जो एक दमदार ऑडियो आउटपुट के साथ आता है. कंपनी की मानें तो नए सिस्टम को कई ऑडियो गैजेट्स को रिप्लेस करने के लिए डिजाइन किया गया है. 

यानी अकेला ये प्रोडक्ट कई ऑडियो गैजेट्स का काम कर सकता है. इस ऑडियो सिस्टम को मूवीज देखने, म्यूजिक और हाउस पार्टी जैसे हर इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया. ये सिस्टम ऑल-इन-वन ऑडियो सॉल्यूशन ऑफर करता है. 

क्या हैं फीचर्स?

SBW CHICAGO HT5.1 की बात करें, तो इसकी सबसे बड़ी खासियत 350W का दमदार आउटपुट है. कंपनी की मानें तो ये सिस्टम Blaupunkt के सिग्नेचर साउंड प्रोफाइल के साथ आता है. इसमें डीप बास, रिच मिड्स और क्रिस्टल क्लियर हाई फ्रिक्वेंसी का बैलेंस मिलेगा. 

साउंडबार में तीन बड़े ड्राइवर, एक हाई-परफॉर्मेंस टॉल सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं. इन सबके मिलने से यूजर्स को इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा. ये 5.1 सिस्टम 360-डिग्री सराउंड साउंड ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा

Advertisement

फ्रंट साउंडबार क्लियर वोकल्स और डिटेल देता है, जबकि सबवूफर दमदार बास जोड़ता है. वहीं रियर सैटेलाइट स्पीकर्स ऑडियो में तीसरा आयाम जोड़ते हैं. कंपनी की मानें तो इस पूरे सिस्टम का मकसद घर में थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देना है.

कितनी है कीमत? 

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें हाई-स्पीड ब्लूटूथ के साथ कई वायर्ड इनपुट ऑप्शन दिए गए हैं. यूजर्स स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल, प्रोजेक्टर और विनाइल प्लेयर को इससे कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही इन डिवाइसेस के बीच स्विच भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Blaupunkt ने लॉन्च किया सस्ता Smart TV, फ्री में देख पाएंगे 400 चैनल, 10 हजार से कम है कीमत

Blaupunkt SBW CHICAGO HT5.1 को प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 7,999 रुपये है. आप इसे ऐमेजॉन से भी खरीद सकते हैं. इस ऑडियो सिस्टम पर एक साल की वारंटी मिलती है. अगर आप इसका आधिकारिक इंस्टॉलेशन कराते हैं, तो इसके लिए आपको 490 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement