माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर भी फेसबुक की राह पर चल रही है. शायद यही
वजह है कि अब आपको ट्विटर में फेवरेट की जगह लाइक ऑप्शन मिलेगा. हालांकि
यहां लाइक ऑप्शन में फेसबुक की तरह थंब आइकन नहीं होगा. बल्कि यहां रेड कलर में हार्ट का आइकन बना हुआ है.
लोगों को इस नए फीचर की जानकारी देने के लिए ने एक छोटा वीडियो ट्वीट किया जिसमें यह बताया गया है कि इस 'Heart' सिंबल का क्या मतलब है.
You can say a lot with a heart. Introducing a new way to show how you feel on Twitter:
— Twitter (@twitter)
गौरतलब है कि ट्विटर पर किसी ट्वीट को फेवरेट करने के लिए स्टार बना होता था जिसे क्लिक कर लोग यह जताते थे कि उनको यह बात पसंद आई है या वे इसकी फेवर में हैं. इस नए फीचर के बाद ने ट्वीट किया है कि वे पुराने स्टार आइकन की कमी महसूस कर रहे हैं और उन्हें वही आइकन वापस चाहिए. हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है.