यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
भारत में स्मार्टफोन्स पर GST बढ़ने के बाद Apple ने iPhone फैमिली की कीमतों में बदलाव किया है. बदलाव के बाद iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत अब 1,17,100 रुपये और iPhone 11 Pro की कीमत 1,06,600 रुपये हो गई है. साथ ही कंपनी ने iPhone 11, iPhone XR और iPhone 7 समेत दूसरे मॉडलों की कीमतों में भी बदलाव किया है.
चीनी टेक कंपनी Xiaomi का फिटनेस बैंड काफी पॉपुलर है. कंपनी अपना नया फिटनेस बैंड Mi Band 5 कल यानी 3 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है. सब ब्रांड Mijia की तरफ से कल एक इवेंट का आयोजन किया गया है.
14 अप्रैल को लॉन्च होगा OnePlus 8, स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीर लीक
चीन स्मार्टफोन मेकर OnePlus अपना अगला फ्लैगशिप 14 अप्रैल को लॉन्च करने की तैयारी में है. जाहिर है कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से कंपनियां लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं कर रही हैं.
दुनिया भर में कोरोना वायरस आउटब्रेक को देखते हुए कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट लॉन्च स्किप कर दिए हैं. लेकिन ऐसा लग रहा है कि अमेरिकी टेक कंपनी Apple इसी महीने 15 अप्रैल को एक नया iPhone लॉन्च करेगी.
कोरोना महामारी के बीच चीनी वीडियो शेयरिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप TikTok भारत में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए 100 करोड़ रुपये के मेडिकल इक्विपमेंट डोनेट करेगा. TikTok न्यूज रूम के मुताबिक इसमें 400,000 हैजमेट सूट्स (प्रोटेक्टिव सूट्स) और 200,000 मास्क शामिल होंगे.