माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 को सभी विंडोज बेस्ड कंप्यूटर में अपग्रेड करने के लिए काफी मशक्कत कर रहा है. इसके ऑटोमैटिक अपडेट से काफी लोग परेशान भी हैं. ऐसी एक महिला कैलिफॉर्निया की हैं जिन्होंने Windows 10 अपडेट को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ मुकदमा कर दिया.
एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चलाने वाली एक महिला टेरी गोल्डस्टेन को माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 डॉलर अदा किए हैं. महिला ने बताया है कि उसके परमिशन के बिना ही कंप्यूटर में Windows 10 अपग्रेड होना शुरू हो गया जिससे उनका काफी काम हर्ज हो गया.
इस घटना के बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के दायर किया और उनकी जीत हुई. उन्होंने दावा किया कि ऑटोमैटिक अपडेट की वजह से उनकी कमाई में कमी हो गई और कंपनी से इसका हर्जाना मांगा.
माइक्रोसॉफ्ट के बयान के मुताबिक कंपनी ने आगे होने वाले मुकदमेबाजी के खर्चे से बचने के लिए इस केस को रफा दफा कर दिया है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि दिनों में Widnwos 10 अपग्रेड से जुड़ा कोई और ऐसा मुकदमा करता है तो कंपनी क्या करेगी.