scorecardresearch
 

फेसबुक मैसेंज ने शुरू किया ऑनलाइन गेमिंग, ऐसे खेलें

फेसबुक मैसेंजर यूज करने की एक और वजह फेसबुक ने दी है. अब आप मैसेंजर में दोस्तों के साथ मल्टीप्लेयर गेम भी खेल सकते हैं.

Advertisement
X
मैसेंजर ऐप में खेलें गेम
मैसेंजर ऐप में खेलें गेम

सोशल मीडिया फेसबुक के मैसेंजर ऐप में अब आप गेम भी खेल सकते हैं. कंपनी ने एक नए फीचर की शुरुआत की है जिसके तहत मैसेंजर में किसी से बातचीत के दौरान गेम भी खेल सकते हैं. यह रियल टाइम मल्टीप्लेयर गेम होगा जिसमें दो या दो से ज्यादा लोग एक साथ शामिल हो सकते हैं.

कंपनी ने इसे इंस्टैंट गेम्स का नाम दिया है. इसमें कई गेम्स होंगे जिनमें पैक मैन, स्पेस सिंपल गेम्स शामिल हैं. यह काफी फास्ट हैं और क्लिक करते ही शुरू हो जाते हैं. फेसबुक इसके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा मैसेंजर यूज टाइमिंग बढ़ाना चाहती है. जाहिर है जब इससे लोग गेम खेलेंगो तो यूजर इंगेज टाइम तो बढ़ेगा ही.

फिलहाल फेसबुक ने इंस्टैंट गेमिंग की शुरुआत और आईफोन के दोनों के लिए उपबल्ध होगा. इसके लिए आपको नए वर्जन का मैसेंजर डाउनलोड करना होगा या पुराने वाले को प्ले स्टोर से अपडेट करना होगा.

Advertisement

ऐसे खेलें फेसबुक मैसेंजर में गेम्स
नए वर्जन के फेसबुक मैसेंजर में आपको चैट बॉक्स के नीचे एक गेम कंट्रोलर का आइकन दिखेगा. यहां क्लिक करते ही आपके सामने गेम्स की लिस्ट खुलेगी जहां से आप किसी एक गेम को सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको जिनके साथ गेम खेलना है उनका नाम सेलेक्ट करना होगा फिर आप उन्हें चैंलेंज कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है, क्योंकि ये गेम ऑफलाइन नहीं हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement