scorecardresearch
 

Eureka Forbes रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर रिव्यू: मॉपिंग से लेकर क्लीनिंग तक, खुद से करेगा सबकुछ

Eureka Forbes रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स भी बनाती है. मार्केट में इन दिनों तेजी से लोग घर और ऑफिस में रोबोटिक वैक्यूम क्लनीर्स लगा रहे हैं. हमने इस कंपनी का एक मिड रेंज रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर यूज किया है. आइए जानते हैं क्या कंपनी का झाड़ू पोछा करने वाला रोबोट मेड को रिप्लेस कर सकता है.

Advertisement
X
Eureka Forbes Smartclean Auto Bin S2 Robotic Vacuum Cleaner Review
Eureka Forbes Smartclean Auto Bin S2 Robotic Vacuum Cleaner Review

भारतीय होम अप्लायंस मार्केट में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स का क्रेज बढ़ रहा है. इस तरह के क्लीनर्स कम से कम ह्यूमन इंटरवेंशन के ही सफाई का पूरा काम कर देते हैं. धीरे धीरे कई कंपनियां इस सेग्मेंट में आ रही हैं. 

पिछले कुछ हफ्तों तक Eureka Forbes का ऑटोमैटिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Smartclean Auto Bin S2 इस्तेमाल किया है. यूज करने के बाद हमारा इसके साथ एक्सपीरिएंस कैसा रहा आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra Review: एक महीना इस्तेमाल के बाद सच सामने, लेना चाहिए या नहीं?

अब यह कहना गलत नहीं होगा कि ये रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर धीरे-धीरे मेरी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है. इन दिनों लोग रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ले रहे हैं. क्योंकि ये पूरे घर की सफाई खुद ही करते हैं. 

डिज़ाइन की बात करें तो यह मशीन देखने में स्टर्डी लेकिन प्रीमियम लगती है. मोटे तौर पर दो डिवाइस मिलती है. एक डॉक और दूसरा क्लीनर. क्लीनर राउंड शेप्ड है. ये कम ऊंचाई इसे घर के उन हिस्सों तक पहुंचने में मदद करती है जहां आमतौर पर सफाई करना मुश्किल होता है.

Advertisement

ये रोबोटिक क्लीनर बेड के नीचे, सोफे के नीचे और कोनों में यह आसानी से चला जाता है. इसकी बनावट मजबूत है और प्लास्टिक सस्ता महसूस नहीं होता. ऊपर लगा लाइडर (LiADR) सेंसर इस मशीन का सबसे अहम हिस्सा है, जो पूरे घर का नक्शा बनाता है और उसी के आधार पर यह सफाई करता है.

खुद से बना लेगा पूरे घर का मैप

जब मैंने इसे पहली बार चलाया, तो इसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर का मैप तैयार कर लिया. इसमें लाइडर बेस्ड नेविगेशन दिया गया है जो 360 डिग्री स्कैनिंग करता है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a का असली टेस्ट, क्यों यह फोन चुपचाप सबको पीछे छोड़ रहा है, फुल रिव्यू

यही वजह है कि यह मशीन इधर-उधर भटकती नहीं है, बल्कि एक पैटर्न पर में पूरे घर की सफाई करती है. फर्नीचर से टकराना या बार-बार एक ही जगह जाना जैसी दिक्कतें बहुत कम देखने को मिलीं.

पावरफुल सक्शन और क्लीनिंग

अब अगर सफाई की पावर की बात करें, तो यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. इसमें 9000 पास्कल तक की सक्शन पावर दी गई है, जो रोजमर्रा की धूल, बाल और छोटे कचरे को आसानी से खींच लेती है.

टाइल्स और मार्बल फर्श पर इसका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा. कालीन पर भी यह ठीक काम करता है, लेकिन गहराई से सफाई के लिए अभी भी पारंपरिक वैक्यूम क्लीनर बेहतर साबित होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 Pro+ है मिड रेंज चैंप, क्या कुछ कमियां भी हैं? देखें Review

मॉपिंग फीचर भी...

मॉपिंग फीचर भी इसमें दिया गया है, जो रोजाना की हल्की सफाई के लिए बेहतर है. इसमें स्मार्ट मॉपिंग सिस्टम दिया गया है, जो पानी के फ्लो को कंट्रोल करता है ताकि फर्श पर ज्यादा पानी न फैले.

हल्की धूल और दाग यह साफ कर देता है, लेकिन जिद्दी या सूखे दाग हटाने में यह उतना इफेक्टिव नहीं है. इसे आप डीप क्लीनिंग टूल के तौर पर नहीं देख सकते हैं. खास तौर पर मॉपिंग उतनी पावरफुल नहीं है.

बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है. कंपनी का दावा है कि लगभग पांच घंटे तक काम कर सकता है और करीब 3000 वर्ग फुट तक के क्षेत्र को कवर कर सकता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e Review: ऐपल के इकोसिस्टम में एंटर करने के लिए बेहतरीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन

मेरे एक्सपीरिएंस में भी यह एक बार फुल चार्ज में 2-3BHK के पूरे घर की सफाई आराम से कर देता है. अगर सफाई के दौरान बैटरी कम हो जाती है, तो यह खुद चार्जिंग स्टेशन पर चला जाता है और चार्ज होने के बाद वहीं से काम दोबारा शुरू करता है.

Advertisement

ऑटो डस्टबिन सिस्टम...

इस मशीन का एक खास फीचर इसका ऑटो डस्टबिन सिस्टम है. यह खुद ही कचरे को अपने बेस स्टेशन में खाली कर देता है, जिससे बार-बार इसे हाथ से साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती.

कंपनी का दावा है कि इसे लगभग 65 दिनों तक बिना छुए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि बिजी लोगों के लिए काफी आसान है. मोबाइल ऐप के जरिए इसे कंट्रोल करना आसान है. इसे Smart Life ऐप के जरिए अपने फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. 

ऐप में आप घर का मैप देख सकते हैं, अलग-अलग कमरों के लिए सफाई डिसाइड कर सकते हैं, समय सेट कर सकते हैं और जिन जगहों पर इसे नहीं जाना है वहां रोक सकते हैं. इसमें वॉयस कंट्रोल का भी सपोर्ट है, जिससे आप इसे बोलकर भी चला सकते हैं.

नॉयज के मामले में यह मशीन सामान्य वैक्यूम क्लीनर की तुलना में काफी शांत है. फास्ट मोड में थोड़ी आवाज आती है, लेकिन सामान्य उपयोग में यह ज्यादा परेशान नहीं करता.

Eureka Forbes Smartclean Auto Bin S2: बॉटम लाइन

कुल मिलाकर अगर अपने एक्सपीरिएंस के आधार पर कहूं, तो यह मशीन रोजाना की सफाई को आसान बना देती है. यह पूरी तरह से इंसानी सफाई का विकल्प नहीं है, लेकिन एक असिस्टेंट जैसा जरूर है. इस तरह के रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप घर पर नहीं भी हैं तो भी आपकी गैरमौजूदगी में ये काम करेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: V-Guard Luxecube स्मार्ट वाटर हीटर रिव्यू: पैसा वसूल है ये गीजर, सालों भर कर सकते हैं यूज

लेकिन इस मॉडल के साथ एक दिक्कत ये है कि अगर वायर या कोई ऐसी चीज जिसमें ये फंस सकता है तो बिल्कुल ये फंस सकता है. अगर सामान बिखरे नहीं हैं तो उस स्थिति में ये आपकी गैरमौजूदगी में पूरा घर साफ कर देगा.

अगर आप मेड का पैसा बचाना चाहते हैं तो ये अच्छा विकल्प है. यानी मेड को सिर्फ खाना बनाने के लिए रख सकते हैं, क्योंकि झाड़ू पोछा ये खुद कर देगा. चूंकि ये एक मिड रेंज वैक्यूम क्लिनींग रोबोट है, इसलिए ये डीप क्लीनिंग नहीं करेगा और ना ही ज्यादा इफेक्टिव तरीके से मॉपिंग करेगा. लेकिन आप इसे डेली यूज कर रहे हैं तो घर को पूरी तरह से साफ रखेगा. इस कीमत पर ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

आज तक रेटिंग: 8.5/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement