scorecardresearch
 

Jio ने पेश किया नया डिजिटल पैक, रोज 2GB डेटा मिलेगा मुफ्त

रिलायंस जियो ने जियोफोन यूजर्स के लिए मॉनसून हंगामा ऑफर पेश करन के बाद अब प्रीपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है. ग्राहकों को इस ऑफर के तहत 2GB डेटा मुफ्त में मिलेगा. यहां जानें क्या है पूरा ऑफर.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

रिलायंस जियो ने मॉनसून सीजन में कई ऑफर्स पेश किए हैं. हाल ही में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने जियोफोन के लिए मॉनसून हंगामा ऑफर भी पेश किया है. अब कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी सरप्राइज लेकर आई है. जियो ने एक नया डिजिटल पैक लॉन्च किया है, जोकि एक नया प्रीपेड प्लान नहीं है बल्कि एक एड-ऑन पैक है जिसे जियो मुफ्त में दे रहा है.

इस डिजिटल एड-ऑन पैक के तहत कंपनी ग्राहकों को सब्सक्राइब्ड प्लान के अलावा रोजाना 2GB डेटा देगी. जियो का ये नया ऑफर केवल 30 जुलाई तक के लिए ही वैलिड है और इसे चुनिंदा जियो ग्राहकों को ही उपलब्ध कराया जाएगा. लेकिन किन ग्राहकों को ये फायदा दिया जाएगा. इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. हालांकि ये साफ तौर पर तय है कि ऑफर केवल जियो के लिए ही है. ध्यान रहे इस ऑफर के तहत SMS या कॉलिंग का कोई अतिरिक्त फायदा ग्राहकों को नहीं मिलेगा.

Advertisement

इन सब के साथ ही आपको बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान कंपनी ने रिलायंस जियोफोन को लेकर कुछ ऑफर्स का ऐलान किया था जिसकी शुरुआत हो चुकी है. ग्राहक अब कोई भी पुराना फीचर फोन बदलकर JioPhone ले सकते हैं. इसके लिए प्रभावी कीमत 501 रुपये रखी गई है. साथ ही ये 501 रुपये तीन साल बाद वापस भी मिल जाएंगे. हालांकि इस ऑफर का फायदा ग्राहकों को तब ही मिलेगा जब ग्राहक फोन खरीदते वक्त 594 रुपये वाला जियो रिचार्ज कराते हैं.

रिलायंस जियो ने JioPhone 2 का भी ऐलान किया है जिसमें QWERTY कीपैड दी गई है और स्क्रीन भी बड़ी है. इसके अलावा जियो मॉनसून हंगामा ऑफर की शुरुआत भी हो गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement