स्वदेशी कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारत में कैनवस सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Canvas XP 4G की कीमत 7,499 रुपये है और इसे बुधवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील से खरीद सकते हैं.
एंड्रॉयड 5.1 पर चलने वाला यह बजट स्मार्टफोन सपोर्ट करता है और इसमें 3GB रैम दिया गया है. इसकी स्क्रीन 5 इंच की एचडी है और इसमें 1GHz के क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी बढ़ाई जा सकती है.
बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर ऑटोफोकस के साथ 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इसकी बैट्री 2,000mAh की है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 4G LTE सहित 3G, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं.
कंपनी ने हाल ही में Canvas 6 Pro लॉन्च किया है. इसकी कीमत 13,999 रुपये है और इसमें 4GB रैम के साथ Helio X10 प्रोसेसर दिया गय है. बाजार में इन दोनों स्मार्टफोन को के मिड रेंज स्मार्टफोन से टक्कर मिलेगी.