scorecardresearch
 

लेनोवो ने लॉन्च किया Zuk Z2, स्नैपड्रैगन 820, 4GB रैम और 64GB मेमोरी से है लैस

Lenovo Zuk Z2 लॉन्च हो गया है और इसमें 4GB रैम, 64GB इंटरनल मेमोरी और स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट दिया गया है.

Advertisement
X
Lenovo Zuk Z2
Lenovo Zuk Z2

लेनोवो ने Zuk सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन Zuk Z2 लॉन्च किया है. इसमें हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं और इसकी कीमत 1,799 युआन (लगभग 18,400 रुपये) है. फिलहाल इसकी बिक्री चीन में होगी.

5 इंच फुल एचडी इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 2.5D कर्व्ड है. बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दिया गय है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और कैमरा दिया गया है. बेहतर फोटो शूट के लिए इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और स्लो मोशन फीचर भी दिया गया है. इसकी बैट्री 3,500mAh की है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी.

इस फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है ताकि फोन और सिक्योर पेमेंट में सहूलियत हो. आजकल स्मार्टफोन गर्म हो जाते हैं, इससे बचने के लिए कंपनी ने इसमें इंटरनल हीट कंडक्शन टेक्नॉलोजी यूज किया है.

इस फोन की बिक्री भारत में कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement
Advertisement