भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने शनिवार को उस समय अपने पेशेवर करियर की बुलंदियों को छू लिया जब उन्होंने पूर्व डब्ल्यूबीसी यूरोपीय चैंपियन केरी होप को एक मुकाबले में परास्त कर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट का खिताब जीता.
30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने वेल्श में जन्मे ऑस्ट्रेलिया के 34 वर्षीय खिलाड़ी को दस राउंड में परास्त किया और लगातार सातवीं जीत दर्ज की.
शनिवार का मुकाबला विजेन्द्र का सबसे लंबा मुकाबला भी था. हरियाणा के छह फुट लंबे खिलाड़ी ने 98-92, 98-92, 100-90 अंकों से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी. विजेंदर ने अपनी जीत महान मुक्केबाज मोहम्मद अली को समर्पित कर दिया.
I want to dedicate my win to Mohammad Ali: Vijender Singh after winning WBO Asia Pacific Middleweight title
— ANI (@ANI_news)
मुकाबला देखने पहुंचे ये वीआईपी
विजेता घोषित किए जाने के बाद विजेन्द्र ने कहा, ‘यह मेरे बारे में नहीं है, यह मेरे देश के बारे में है.’ विजेन्द्र का मुकाबला देखने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा महिला बॉक्सर एम सी मैरीकॉम, कुश्ती के खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह, सुरेश रैना और अभिनेता रणदीप हुड्डा मौजूद थे.
अब पाकिस्तानी बॉक्सर से होगी अगली फाइट
विजेंदर का अगला मुकाबला अब पाकिस्तानी बॉक्सर आमिर के साथ होना है. इस बारे में उन्होंने कहा, 'अगर मैं और आमिर रिंग में उतरते हैं तो यह मेरे करियर की सबसे बड़ी फाइट होगी. आमिर काफी मशहूर हैं. उन्होंने 35 में से 31 फाइट जीती है, जिसमें 19 नॉकआउट हैं. ऐसे में मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प होगा.
विजेंदर ने ऐसे कैरी होप को हराया
विजेंदर ने शनिवार को त्यागराज स्टेडियम में 30 फाइट का अनुभव रखने वाले ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर कैरी होप को 98-92, 98-92, 100-90 से हराया. विजेंदर की ये प्रो-बॉक्सिंग करियर की सातवीं जीत है. पिछली 6 फाइट में उन्होंने अपने विरोधी को नॉकआउट किया था. होप की 31 मुकाबलों में यह आठवीं हार है.
Delhi: Congress VP Rahul Gandhi at Thyagaraj stadium to witness the Vijender Singh's pro boxing bout(Source: IOS PR)
— ANI (@ANI_news)
It was a great fight. I loved it. Vijender Singh did very well, very proud of him: Randeep Hooda, Actor
— ANI (@ANI_news)