ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर मिशेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर हो गए हैं. मार्श के विकल्प के तौर पर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को चुना गया है और उनके जल्द ही यूएई में सनराइजर्स की टीम से जुड़ने की उम्मीद है. मार्श को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ टीम के पहले मैच में टखने में चोट लगी थी.
सनराइजर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘मिशेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं. हम उनके जल्द उबरने की कामना करते हैं. आईपीएल 2020 में जेसन होल्डर उनकी जगह लेंगे.’
🚨 Official Statement 🚨
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers)
Mitchell Marsh has been ruled out due to injury. We wish him a speedy recovery. Jason Holder will replace him for 2020 .
We wish you a speedy recovery, Mitchell Marsh! Once a Riser, always a Riser 🧡
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers)
मार्श सोमवार को सनराइजर्स के पहले मैच में आरसीबी की पारी का पांचवां ओवर फेंकने आए थे. यह 28 साल का गेंदबाज हालांकि चार ही गेंद फेंक पाया क्योंकि अपनी दूसरी गेंद पर एरॉन फिंच का ड्राइव रोकने के दौरान उनका दायां टखना मुड़ गया. वह इसके बाद सिर्फ दो और गेंद फेंक सके और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए.