वृष
फोर आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए सिक्के के सकारात्मक पक्ष पर नजर बनाए रखने की सलाह लेकर आया है. अन्य से अधिक अपेक्षाएं नहीं रखेंगे. व्यवहारिक पक्ष पर फोकस बढ़ाने का प्रयास करें. अवसरों पर ध्यान दें. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. करीबियों का सहयोग रहेगा. कारोबार में सहजता बनाए रखेंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. दबाव से बाहर निकलने की कोशिशें बढ़ाएंगे.
घर में सभी से सामंजस्य बनाए रखने पर जोर देंगे. अधिकारी मददगार बने रहेंगे. प्रबंध कार्य गति पाएंगे. निजी मामलों में सामन्जस्य बनाए रखेंगे. अपनों के अत्यधिक प्रभाव में आने से बचेंगे. जरूरी योजनाएं साझा कर सकते हैं. खरीदी बनाए रख सकते हैं. परिवार में समय देंगे. सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. जल्दबाजी न दिखाएं.
स्वास्थ्य: सेहत के संकेतों को नजरअंदाज न करें. रुटीन जांच बनाए रखेंगे. कमतर बातों का त्याग करें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार के अवसरों को भुनाएंगे. जिम्मेदारों का सम्मान करेंगे. तालमेल से आगे बढ़ेंगे.
रिश्ते: घर में अनुकूलन बना रहेगा. अपनों के लिए सहज रहेंगे. सबका समर्थन पाने का प्रयास होगा.