भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में उतरे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का यह 100वां टेस्ट मैच है. इस मौके पर रूट के साथी बेन स्टोक्स ने उन्हें विशेष कैप दी. एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच शुरू होने से पहले उन्हें यह कैप दी गई. उन्हें इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने भी एक खास कैप दी. रूट ने भारत के खिलाफ 2012-13 के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था.
30 साल के रूट ने 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के ही खिलाफ 50वां टेस्ट खेला था. रूट ने इस टेस्ट से पहले 19 शतक और 49 अर्धशतक समेत 8249 रन बनाए हैं. अपना 50वां टेस्ट खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को भी रूट ने एक विशेष कैप प्रदान की.
An incredible achievement! Congratulations on 💯 caps, 👏
— England Cricket (@englandcricket)
Live Scorecard:
ईसीबी के मीडिया मैनेजर ने एक बयान में बताया कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दूसरे विश्व युद्ध में अहम भूमिका ब्रिटिश सेना के पूर्व कैप्टन और कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले सर टॉम मूरे के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधी है. मूरे का इस सप्ताह सौ वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जिन्हें कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.